एक्सप्लोरर

Imran Khan Bail: इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस में मिली जमानत, HC ने कहा- किसी भी मामले में 17 मई तक ना हो गिरफ्तारी

Imran Khan Gets Bail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार (12 मई) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई.

Imran Khan Bail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को शुक्रवार (12 मई) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिली. अल-कादिर ट्रस्ट केस में हाई कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह के लिए जमानत दी है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि किसी भी मामले में 17 मई तक खान की गिरफ्तारी ना हो. 

सुनवाई कोर्ट रूम नंबर 3 में की गई. कोर्ट में सुनवाई के दौरान PTI के समर्थकों ने खूब हंगामा किया. इमरान खान की केस की सुनवाई के लिए तीन जजों की बेंच मौजूद थी. 

इमरान खान सुनवाई के पहले पुलिस लाइन्स में मौजूद थे. उन्हें भारी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद कोर्ट पहुंचाया गया था. इस दौरान इमरान खान के समर्थकों ने इस्लामाबाद के श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया था. पुलिस ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था.

ये देश मेरा है- इमरान खान

इमरान खान ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि कुछ भी हो जाए देश नहीं छोड़ूंगा. ये मेरा देश है, ये मेरी आर्मी है, ये मेरे लोग हैं. इसे पहले इमरान खान को मंगलवार (9 मई) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से पाक रेंजर्स की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया थी, जिसके बाद PTI कार्यकर्ताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी की थी. इसके बाद कल गुरुवार 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रिहा करने का आदेश दिया था.

इमरान खान के रिहाई वाले आदेश पर पीएम शहबाज शरीफ के मंत्रियों ने नाराजगी जताई थी. पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने सुप्रीम कोर्ट के जज को यहां तक दिया कि जैसे आज पाकिस्तान जल रहा है वैसे ही कल आपका घर जलेगा. इसके अलावा PML-N की नेता मरियम नवाज शरीफ ने भी सुप्रीम कोर्ट के इमरान खान के रिहा वाले फैसले पर कहा था कि आपने एक क्रिमिनल को रिहा करने का आदेश दिया है.

शहबाज शरीफ की कैबिनेट मीटिंग

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मामले की जब सुनवाई चल रही थी, उसी वक्त पीएम शहबाज शरीफ कैबिनेट की मीटिंग कर रहे थें. आज शुक्रवार (12 मई) को कोर्ट ने ये भी ऐलान किया कि तोशखाना केस मामले में निचली अदालत में जो भी सुनवाई होगी, उस पर अगले आदेश तक रोक लगाने का फैसला लिया. इमरान खान के ऊपर पहले से ही सैकड़ों केस चल रहे है, जिसकी वजह से सरकार उन्हें किसी-न-किसी मामले में गिरफ्तार करना चाहती है.

ये भी पढ़ें:Pakistan Imran khan: अल-कादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान को होंगे रिहा? हाईकोर्ट पहुंचे PTI चीफ की सुरक्षा में कड़े इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget