एक्सप्लोरर

Imran Khan Pakistan Army: इमरान खान की PM शहबाज को दो टूक, कहा- सेना से कर लूंगा बात सरकार से नहीं 

Imran Khan Pakistan Army: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने शहबाज सरकार पर हमला बोला और कहा कि वो केवल पाकिस्तान की आर्मी से बात करेंगे.

Imran Khan Pakistan Army: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है. हालांकि इमरान पाकिस्तानी सेना से बात करने के तैयार हैं. सोमवार को इस्लामावाद हाईकोर्ट के बाहर तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष ने द डॉन अखबार से कहा कि पाकिस्तान में राजनेता शक्तिहीन  हैं और उनके पास बात करने का कोई अधिकार नहीं है.

डॉन अखबार ने मंगलवार को बताया कि उनके रिपोर्टर ने जब इमरान से पूछा कि क्या वह अर्थव्यवस्था को लेकर राजनेताओं से बातचीत करने के लिए तैयार थे. इस सवाल के जवाब में इमरान खान ने दावा किया कि पाकिस्तान की सरकार के पास वास्तविक निर्णय लेने की शक्ति कम है इसलिए वो सेना से बातचीत करेंगे.

वहीं, पाकिस्तानी सेना के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अपने एक बयान में कहा कि 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी कीमत पर दोहराने नहीं दिया जाएगा.

बता दें कि इमरान खान को 9 मई को अल कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालयके बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया था .उनकी गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान इमरान के समर्थक काफी उग्र हो गए. उन्होंने पाकिस्तान में लाहौर कॉर्प्स कंमाडर के आवास और राज्य की संपत्तियों सहित सैन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचाया. इसके बाद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पाकिस्तानी सेना के चीफ जैन असीम मुनीर ने कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं को अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने 9 मई की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''9 मई को देश को शर्मिदां करने के लिए जिम्मेदार' लोगों को सजा दी जाएगी. इस प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी''.

PM शहबाज ने भी की थी निंदा 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक में कुछ दिनों पहले कहा था कि 9 मई को पाकिस्तान में जो कुछ भी हुआ, उसे इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा, ''9 मई के बाद से कुछ जघन्य घटनाएं हुई हैं जिन्होंने पाकिस्तान को शर्मसार किया है और इससे देश की बहुत बदनामी हुई है. दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.'' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget