एक्सप्लोरर

इमरान खान को चैन नहीं, आर्मी चीफ बाजवा के साथ किया LoC का दौरा

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने मुजफ्फराबाद का भी दौरा किया. एलओसी के दौरे के दौरान इमरान खान ने वहां सेना से बातचीत की. मुजफ्फराबाद में पाक पीएम ने लोगों को संबोधित भी किया.

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले तक भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अब सहमे सहमे नजर आ रहे हैं. इसी खौफ का नतीजा है कि इमरान खान ने आज एलओसी का दौरा किया. इमरान खान के साथ पाक के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा सहित दूसरे मंत्री मौजूद थे. इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि एलओसी दौरे के दौरान इमरान खान और बाजवा ने सेना से बातचीत की और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की. इसके साथ ही इमरान खान ने मुजफ्फराबाद का भी दौरा किया और वहां लोगों को संबोधित किया.

इससे पहले बाजवा रावलपिंडी में आयोजित रक्षा दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि हम कश्मीर के लिए अंतिम गोली, अंतिम सांस और अंतिम सैनिक तक लड़ने के लिए तैयार हैं. बाजवा भले ही लड़ाई की बात कर रहे हों लेकिन इमरान खान के तेवर अब नरम पड़ गए हैं. भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देने वाले इमरान खान ने हाल ही में कहा कि उनका देश कभी भी भारत के साथ युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा. उन्होंने कहा था, ''हम कभी भी युद्ध शुरू नहीं करेंगे. पाकिस्तान और भारत दोनों परमाणु शक्तियां हैं और अगर तनाव बढ़ा तो दुनिया खतरे का सामना करेगी.'' उन्होंने कहा था कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है.

बता दें कि एलओसी पर पाकिस्तान ने सेना की एक ब्रिगेड तैनात की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस ब्रिगेड में 2000 से अधिक पाकिस्तान के सैनिक हैं. पीओके के पुंछ इलाके के पास बाग और कोटली सेक्टर में यह ब्रिगेड तैनात की गई है. बताया जा रहा है कि इस ब्रिगेड का इस्तेमाल पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसाने के लिए कर सकता है. पीओके में हो रही बड़ी हलचल से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं.

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को लेकर मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है. खुफिया विभाग को इसको लेकर जानकारी भी मिली थी जिसके बाद से देश के अंदर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget