एक्सप्लोरर

एक घंटे में 1000 से ज्यादा भूकंप के झटके, धरती के इस हिस्से में फैली दहशत! बंद करनी पड़ी ये खूबसूरत जगह

Blue Lagoon Closed: दुनियाभर में भूकंप की वजह से अब तक लाखों लोग जान गंवा चुके हैं. यूरोप में एक ऐसी जगह भी है, जहां एक या दो नहीं बल्कि एक हजार से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Iceland Blue Lagoon: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप आते रहते हैं. भूकंप से होने वाली तबाही को लोगों ने बेहद करीब से देखा है. हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए. हालांकि, हमारे यहां जो भूकंप के झटके आए, वो बस दिन में एक बार ही रिकॉर्ड किए. मगर एक जगह ऐसी है, जहां 1000 से ज्यादा बार भूकंप के झटके आए हैं. इसकी वजह से इस जगह को पूरी तरह से बंद करना पड़ा है. 

दरअसल, यूरोपीय देश आइसलैंड में एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है, जिसे ब्लू लगून के तौर पर जाना जाता है. इसे पर्यटकों के लिए 16 नवंबर तक बंद कर दिया गया है. आइसलैंड के मौसम विभाग के मुताबिक, रेक्जनेस प्रायद्वीप क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 1400 के करीब भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए गए हैं. इसमें से सात भूकंप के झटके ऐसे थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीव्रता चार या उससे ज्यादा मापी गई है. जिस जगह पर भूकंप आ रहे हैं, वहीं पर ब्लू लगून भी मौजूद है. 

कैसा है भूकंप वाला इलाका?

रेक्जनेस प्रायद्वीप क्षेत्र आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिम में मौजूद है. जमीन का ये टुकड़ा पश्चिम में उत्तर अटलांटिक महासागर की ओर है. राजधानी रेक्विक से इसकी दूरी ज्यादा नहीं है. ब्लू लगून के अलावा यहां देश का प्रमुख एयरपोर्ट केफ्लाविक इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी मौजूद है. आइसलैंड को दुनिया में ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए सबसे एक्टिव जगह के तौर पर जाना जाता है. इस प्रायद्वीप में दरार वाली घाटियां, लावा फील्ड्स और कोन्स वाले इलाके मौजूद हैं.

ब्लू लगून फेमस क्यों है? 

ब्लू लगून रेक्जनेस प्रायद्वीप में मौजूद है और राजधानी से 50 मिनट की दूरी पर है. नेशनल जियोग्राफिक ने इसे दुनिया के 25 मॉडर्न वंडर्स में से एक घोषित किया हुआ है. इंसानों के जरिए बनाया गया ये दुनिया का सबसे बड़ा जियोथर्मल मिनरल बाथ है. यहां पर जियोथर्मल पूल्स मौजूद हैं, जो दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. ब्लू लगून पूरी तरह से नीला है और लोग इसमें नहाने के लिए कोने-कोने से पहुंचते हैं. 


एक घंटे में 1000 से ज्यादा भूकंप के झटके, धरती के इस हिस्से में फैली दहशत! बंद करनी पड़ी ये खूबसूरत जगह

(ब्लू लगून) 

वैसे तो आइसलैंड में भीषण सर्दी पड़ती है और तेज हवाएं चलती हैं. मगर ब्लू लगून को कुछ खास तत्वों से भरे हुए स्पा के तौर पर जाना जाता है. कहा जाता है कि इसके पानी में त्वचा संबंधी बीमारियों को ठीक करने की काबिलियत है. लगून का पानी नीला है और इसमें से भाप उठती रहती है. जिन लोगों को त्वचा संबंधी बीमारी होती है, वो यहां इस उम्मीद में आना पसंद करते हैं कि उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें: नेपाल में क्यों बार-बार हिलती है धरती, आखिर इस हिमालयी देश में ऐसा क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget