एक्सप्लोरर

Nepal Earthquake: नेपाल में क्यों बार-बार हिलती है धरती, आखिर इस हिमालयी देश में ऐसा क्या है?

Nepal Earthquake Reason: नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्यापुरी से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था.

Nepal Earthquake: हिमालय की गोद में बसे नेपाल में एक बार फिर धरती हिली है. यहां धरती इस कदर हिली है कि 70 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. दरअसल, नेपाल में शुक्रवार (3 नवंबर) रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया. भूकंप के झटके इतने शक्तिशाली थे कि इसे भारत की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर के राज्यों तक में महसूस किया गया. नेपाल में भूकंप के झटके रात 11.32 बजे आए. लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घरों से भागना भी पड़ा. 

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब नेपाल को इस तरह के भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा है. नेपाल में पहले भी भूकंप के झटके आते रहे हैं और सबसे ताजा मामला तो 2015 में आए भूकंप का है, जिसमें 8 हजार लोगों की मौत हो गई थी. मगर अब ये सवाल उठता है कि नेपाल में बार-बार भूकंप के झटके क्यों आते हैं, आखिर इसकी धरती के नीचे ऐसा क्या छिपा है, जो इसे हिलने पर मजबूत कर देता है? आइए आज इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं. 

नेपाल में बार-बार क्यों भूकंप आता है? 

दरअसल, इस सवाल का जवाब नेपाल की लोकेशन और इसके भूगोल में छिपा हुआ है. नेपाल में सिर्फ 17 फीसदी इलाका ही प्लेन यानी एकसमान है. बाकी के इलाके में या तो पहाड़ हैं या फिर जंगल. प्लेन इलाके को तराई के तौर पर जाना जाता है. वहीं, ऊपर से इसके उत्तरी छोर पर हिमालय के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ मौजूद हैं. नेपाल इतना ज्यादा भूकंप के झटके क्यों झेलता है, ये समझने के लिए हमें थोड़ा सा जियोलॉजी यानी भूगर्भशास्त्र जानने की भी जरूरत है. 

पृथ्वी की परत यानी क्रस्ट बड़ी-बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों से बनी हुई है. इस भूभाग में ही धरती के सभी महाद्वीप शामिल हैं. इन टेक्टोनिक प्लेटों में गतिविधि होती रहती है और ये हिलती और एक-दूसरे से टकराती रहती हैं. ऐसी ही दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों के किनारे पर नेपाल मौजूद हैं. दरअसल, इंडो-ऑस्ट्रेलियन और यूरेशियन प्लेट के बीच में नेपाल की लोकेशन है. जब इन दोनों प्लेटों की टक्कर होती है, तो नेपाल में भूकंप के झटके आते हैं. 

हर साल 5 सेमी की दर से दोनों प्लेटे एक-दूसरे पर चढ़ रही हैं, जिसकी वजह से बार-बार नेपाल में भूंकप आता है. भले ही ये रफ्तार आपको कम नजर आए, लेकिन इसका प्रभाव बहुत ज्यादा होता है. इन दोनों प्लेटों की टक्कर की वजह से 5 करोड़ साल पहले हिमालय के पहाड़ बने थे. नेपाल की एक बड़ी मुसीबत यहां की कमजोर इमारतें हैं, जो भूकंप के तेज झटकों को संभालने के काबिल नहीं है. यही वजह है कि जब भी भूकंप आता है, तो बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ती है. 

यह भी पढ़ें: Nepal Earthquake News Live Updates: नेपाल में भूकंप से 128 लोगों की मौत, हजार से अधिक घायल, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget