एक्सप्लोरर

ईरान में कैसे और कितने बजे हुई इस्माइल हानिया की हत्या, खुल गया पूरा राज

ईरान में हुए हवाई हमले में हमास नेता इस्माइल हानिया की मौत हो गई. हमास ने इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ बताया है. बताया जा रहा है कि तेहरान में रात 2 बजे इस्माइल हानिया के आवास पर हवाई हमला हुआ.

हमास चीफ इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या कर दी गई. हानिया ईरान के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इस समारोह के कुछ घंटे बाद ही हवाई हमले में हानिया की मौत हो गई. हमास ने इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ बताया और बदला लेने की धमकी दी है. हालांकि, इजरायल ने इस हमले पर अब तक चुप्पी साध रखी है.

इस्माइल हानिया की हत्या कैसे हुई, यह अभी भी गुत्थी बनी हुई है. हालांकि, अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावा किया जा रहा है. उधर, हमास ने आरोप लगाया कि इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास नेता हानिया की मौत हुई है. ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि अभी हमले की जांच की जा रही है, यह कैसे हुआ... इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

तेल अवीव से 2000KM दूर तेहरान

तेहरान में हाई सिक्योरिटी इलाके में हुई इस हत्या के बाद ईरान की सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल उठने लगे हैं. सवाल ये भी उठ रहा है कि इजरायल की राजधानी तेलअवीव से करीब 2000 किलोमीटर दूर तेहरान पर ये हमला कैसे किया गया?

रात 2 बजे हुआ हमला

ईरान की मीडिया का दावा है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद हानिया तेहरान में वॉर वेटरन्स के लिए बने खास आवास में ठहरे थे. रात 2 बजे इस आवास पर हवाई हमला हुआ. इसमें हानिया और उनके एक गार्ड की मौत हो गई. ईरान की मीडिया का दावा है कि इस हमले में एयरबोर्न प्रोजेक्टाइल का इस्तेमाल किया गया. 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी एजेंसी CIA ने हानिया की सटीक लोकेशन दी थी. इसके बाद इजरायल की ओर से ये हवाई हमला किया गया. 

ईरान के बाहर से हुआ हमला?

हिजबुल्लाह समर्थक लेबनानी अल मयादीन न्यूज वेबसाइट ने एक ईरानी सूत्र के हवाले से कहा कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया को मारने के लिए इस्तेमाल मिसाइल दूसरे देश से दागी गई थी. सूत्र का कहना है कि मिसाइल ईरान के भीतर से नहीं दागी गई थी.

इजरायल पर भड़के ईरान और हमास

इस्माइल की हत्या पर भले ही इजरायल ने चुप्पी साध रखी हो, लेकिन ईरान और हमास ने सीधे तौर पर इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. ईरान ने कहा, हानिया की मौत बेकार नहीं जाएगी. हानिया के खून के हर खतरे का हिसाब लिया जाएगा. अब फिलिस्तीन और तेहरान के रिश्ते और मजबूत होंगे. उधर, हमास और हैती ने भी ईरान से बदला लेने की बात कही है. 

इजरायल के समर्थन में आया अमेरिका

उधर, इजरायल को मिल रहीं धमकियों के बीच अमेरिका तेल अवीव के समर्थन में आ गया. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, अगर इजरायल पर हमला होता है तो अमेरिका उसके हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget