एक्सप्लोरर

31 अगस्त तक अफगानिस्तान से लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की उम्मीद: जो बाइडेन

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से अमेरिकी सेना ने अपने लोगों को देश से बाहर सुरक्षित ले जाने की मुहिम तेज कर दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस बारे में जानकारी दी है.

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से हजारों लोग देश छोड़ कर जा चुके हैं. अमेरिकी सेना ने भी अपने लोगों को देश से बाहर सुरक्षित ले जाने की मुहिम तेज कर दी है. अमेरिका सेना को 31 अगस्त तक इस मुहिम को पूरा कर लेने की उम्मीद है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस बारे में जानकारी दी है. इससे पहले तालिबान ने कहा था कि यदि अमेरिकी सेना 31 अगस्त तक वापस नहीं जाती है तो इसका परिणाम बुरा हो सकता है. 

जो बाइडेन ने कहा, 'वर्तमान में हम 31 अगस्त तक इस मुहिम को समाप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं. जितनी जल्दी हम इसे समाप्त कर लेंगे. उतना ही बेहतर होगा. लेकिन 31 अगस्त तक पूरा होना इस बात पर निर्भर करता है कि तालिबान सहयोग करना जारी रखता है या नहीं और उन लोगों को हवाई अड्डे तक पहुंच की अनुमति देता है, जिसे हम बाहर ले जा रहे हैं. तालिबान को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह हमारी इस मुहिम में कोई बाधा ना डाले.'

जो बिडेन ने कही ये बड़ी बात 

उन्होंने कहा, 'G7 लीडर्स, यूरोपीय संघ, नाटो और संयुक्त राष्ट्र तालिबान के प्रति हमारे दृष्टिकोण में एकजुट होने के लिए सहमत हुए हैं.' अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस से कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका ने 14 अगस्त के बाद से अफगानिस्तान से लगभग 70,700 लोगों को निकालाने में मदद की है. जुलाई के अंत से अब तक अमेरिका ने लगभग 75,900 लोगों को स्थानांतरित कर दिया है.'

मंगलवार को निकाले गए सर्वाधिक लोग

गौरतलब है कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अपने नागरिकों और सहयोगियों का सुरक्षित निकालने का मिशन शुरू किए जाने के बाद से मंगलवार को सर्वाधिक लोगों को विमानों की मदद से बाहर निकाला. वहीं, दूसरी ओर तालिबान ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही लोगों को बाहर निकालने के काम पर रोक लगा सकता है. व्हाइट हाउस ने कहा कि मंगलवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में लगभग 21,600 लोगों को तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान से बाहर निकाला. इससे एक दिन पहले लगभग 16,000 लोगों को निकाला गया था.

ये भी पढ़ें :-

Taliban Warns US: तालिबान ने फिर अमेरिका को दी काबुल छोड़ने की चेतावनी, कहा- अफगानी लोगों का रेस्क्यू बंद करो

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में गहराते संकट के बीच तालिबान ने महिला सरकारी कर्मचारियों से अभी घर पर ही रहने को कहा, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget