एक्सप्लोरर

Honduras Jail: होंडुरास की जेल में दंगा, किसी को मारी गोली तो किसी को जलाया, 41 महिला कैदियों की मौत

Honduras Jail Women Died: होंडुरास के जेल में 41 महिलाओं की मौत से हड़कंप मच गई है.

Women’s Prison in Honduras: होंडुरास में एक महिला जेल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार को जेल में  41 महिला कैदियों की मौत हो गई. दरअसल अवैध गतिविधियों को लेकर दो गिरोह के बीच हुई हिंसा में जलने से कैदियों की मौत हुई है. इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है.

होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने पूरी घटना को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि अधिकांश पीड़ितों को जला दिया गया था.  यूरी मोरा ने बताया है कि कुछ को गोली भी मार दी गई है.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने कहा कि छब्बीस पीड़ितों को जलाकर मार डाला गया और उन्य को गोली मारी गई.

उन्होंने बताया कि घटना तेगुसीगाल्पा जो होंडुरास की राजधानी है वहां से लगभग 30 मील (50 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में तमारा जेल में हुई. जो महिला कैदी गंभीर रूप से घायल हैं उनका टेगुसिगल्पा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

देश की जेल प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने पूरी घटना पर दुख जाहिर किया है और बताया है कि इस दंगे में शामिल संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने कुछ दिन पहले से सख्त प्रयास शुरु कर दिए गए हैं. इसी कारण से ये दंगा हुआ है.

यहां आपको बता दें कि होंडुरास की जेल की स्थिति बद से बदतर है. यहां कैदियों की भीड़ है. साफ सफाई दूसरी समस्या है. अकसर यहां की जेलों से मारपीट की रिपोर्ट आती रहती है. साल 2019 में भी ऐसी ही एक सामूहिक हिंसा हुई थी जब 37 कैदियों की मौत हो गई थी. इसके बाद राष्ट्रपति हर्नांडेज़ ने जेलों को सैन्य नियंत्रण में डाल दिया. हालांकि इसके बाद भी घटनाएं रुकी नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget