एक्सप्लोरर

इजरायल का आयरन डोम सिस्टम फिर फेल! हिज्बुल्ला ने मिनटों में दागी 37 मिसाइलें, दिखा 7 अक्टूबर जैसा मंजर

इजरायल के लेबनान पर हमले में 5 लोग मारे गए थे. इसमें तीन हिज्बुल्लाह के सदस्य थे. इन हमलों के जवाब में हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर 37 मिसाइलें दागीं. इन हमलों में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

Hezbollah Attack on Israel: गाजा पट्टी में हमास से जारी युद्ध के बीच हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर बड़ा हमला किया. इसे 7 अक्टूबर जैसा हमला बताया जा रहा है. हिज्बुल्लाह ने इजरायल के माउंट मेरोन इलाके में रातभर बम बरसाए. हिज्बुल्लाह ने कुछ ही मिनटों में 37 मिसाइलें दागी. चौंकाने वाली बात ये रही कि इजरायल का एंटी मिसाइल सिस्टम आयरन डोम इसे रोकने में नाकाम रहा. आयरन डोम हिज्बुल्लाह की ओर से दागी गईं 37 मिसाइलों में सिर्फ 7 को ही गिरा सका. हिज्बुल्लाह ने इस हमले को गाजा पर इजरायल के हमलों का जवाब बताया.  

इजरायल पर हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को हमला किया था. इस हमले में 1400 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे. इतना ही नहीं हमास के लड़ाकों ने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक भी बना लिया था. इजरायल इसके जवाब में गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले कर रहा है. लेबनान का संगठन हिज्बुल्लाह भी इस युद्ध में हमास का साथ दे रहा है और इजरायल पर हमले कर रहा है. 

उधर, इजरायली सेना ने लेबनान में भी हमले जारी रखे हैं. शनिवार रात को इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के तीन सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी. इसके जवाब में हिज्बुल्लाह ने रविवार को इजरायल पर रॉकेट दागे. 

हिज्बुल्लाह के हमले में इजरायल के किसी भी व्यक्ति की मौत या घायल होने की कोई खबर नहीं है. इजरायल ने इन हमलों की पुष्टि की है. इजरायल के मुताबिक, हिज्बुल्लाह ने दो बार में ये हमले किए. पहली बार में 30 रॉकेट दागे गए, इनमें से एक को आयरन डोम ने सफलता पूर्वक मार गिराया. दूसरी बार में 7 रॉकेट दागे गए. इनमें से 6 को आयरन डोम सफलता पूर्वक गिराने में सफल रहा. 

मेरोन इजरायली एयरफोर्स का बेस है. हमास और इजरायल में जारी युद्ध के बीच हिज्बुल्लाह ने इसे कई बार निशाना बनाया है. हालांकि, हिज्बुल्लाह अभी तक इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हुआ. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget