एक्सप्लोरर

Hellfire R9x Missile: बिना धमाका अल-जवाहिरी का खात्मा, जानें कितनी खतरनाक है हेलफायर R9X मिसाइल, जिससे निकलते हैं ब्लेड्स

Al Qaeda Chief: हेलफायर मिसाइल से चाकू जैसे 6 ब्लेड्स निकलते हैं. मिसाइल के ब्लेड इतने खतरनाक होते हैं कि बिल्डिंग और कार की छत को भी काट सकते हैं. मिसाइल का निशाना इतना सटीक होता है.

America Attack: अमेरिका ने खतरनाक आतंकी संगठन अल कायदा (Al-Qaeda) के सरगना अल-जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) को काबुल में हेलफायर मिसाइल का इस्तेमाल करते हुए मार गिराया. इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि रविवार को मेरे आदेश पर काबुल में एयरस्ट्राइक कल अल-जवाहिरी को मार दिया है. अब न्याय मिला है. USA ने एक सीक्रेट ऑफरेशन में अल-कायदा जवाहिरी को रविवार सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर मार गिराया. अल-कायदा चीफ को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) में सीआईए की तरफ से किए गए ड्रोन हमले में ढेर किया गया. हालांकि, इसके बाद तालिबान भड़क उठा और इसे दोहा समझौते का उल्लंघन करार दिया. आइये जानते हैं कि आखिर जिस मिसाइल से अल-जवाहिरी को ढेर किया गया, ये मिसाइल से बिना किसी धमाके के कैसे दुश्मन के टारगेट को निशाना बनाता है.  

मिसाइल की खासियत

अमेरिका की इस आर9एक्स मिसाइल में चाकू जैसे 6 ब्लेड्स निकलते और यह ब्लेड्स टारगेट करने से पहले बाहर निकल जाते हैं. मिसाइल के ब्लेड इतने खतरनाक होते कि बिल्डिंग और कार की छत को भी काट सकते हैं. मिसाइल का निशाना इतनी सटीक होता कि इससे दूसरे लोगों की नुकसान की संभावना कम रहती है. 

इस मिसाइल का इस्तेमाल कब और क्यों अमेरिका करता है? 

साल 2019 में आई द वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट  के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने इससे आतंकवादी सरगनाओं को मारने के लिए डिजाइन किया था. यह मिसाइल ऐसे बनाई गई कि जिससे कि दूसरे नागरिकों को नुकसान न हो. इसके मोडिफाइड वर्जन को हेलफायर मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है.

इस मिसाइल को खासतौर पर यूएसए ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईराक, सीरिया, सोमालिया, यमन आदि जैसे देशों में आतंकवादी लोगों को मारने के लिए बनाया था. इसे बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहने के दौरान बनाया गया था. कई आतंकवादी मिसाइल से बचने और इसकी पहुंच से बाहर होने के लिए औरत, बच्चे और आम नागरिकों को अपना सुरक्षा कवच बना लेते य़ा फिऱ छुप जाते थे. ऐसे में इन पर इस मिसाइल से हमला करने में आसानी होगी. 

यह भी पढ़ें- 

अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा का चीफ अल-जवाहिरी, बाइडेन बोले- अब इंसाफ हुआ

Al Qaeda Chief: अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अल जवाहिरी, जानिए कौन बन सकता है अल-कायदा का नया चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget