एक्सप्लोरर

'हर हमले के बदले इजरायली बंधकों में से एक को देंगे सरेआम फांसी', हमास की इजरायल को वॉर्निंग

इजरायली पीएम ने राष्ट्र के संबोधन में कहा कि इजरायल युद्ध के बीच खड़ा है, लेकिन हम युद्ध नहीं चाहते थे. हमने युद्ध की शुरुआत नहीं की है, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे.

Israel Hamas War: हमास ने इजरायल को चेताया है कि अगर उसने गाजा पट्टी पर हवाई हमलों को बरकरार रखा तो उसे परिणाम भुगतने होंगे. हमास ने इजरायल से कहा है कि अगर वो गाजा के घरों पर औचक हमले जारी रखता है तो वह बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों को हर हमले के एवज में एक को सरे-आम फांसी पर लटका देगा. दरअसल इजरायल ने 3 लाख रिजर्व फोर्स को गाजा इलाके में तैनात कर दिया है. 

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, 1973 में यौम किमौर युद्ध के बाद पहली बार इजरायल ने इतनी बड़ी संख्या में रिजर्व फोर्स को तैनात किया है. इजरायली टीवी चैनलों के मुताबिक, हमास के हमलों में मरने वाले इजरायली नागरिकों की संख्या 900 हो गई है, जबकि दोनों पक्षों को मिला कर ये संख्या 1500 पार कर गई है. 

इजरायली पीएम ने बदला लेने की खाई कसम

हमास की ओर से हमला किए जाने और इजरायली नागरिकों के बंधक बनाए जाने को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक भाषण दिया. उन्होंने भाषण के दौरान कसम खाई की वह हमास से बच्चों और बाकी मौतों का बदला लेंगे. उन्होंने कहा, "यह दुष्ट दुश्मन युद्ध चाहता था और उसे युद्ध मिलेगा." इजरायली पीएम ने राष्ट्र के संबोधन में कहा, "इजरायल युद्ध के बीच खड़ा है, लेकिन हम युद्ध नहीं चाहते थे. युद्ध ने हमें बर्बर होने पर मजबूर किया है. हमने युद्ध की शुरूआत नहीं की है, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे."

उन्होंने कहा, "हम अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का शुक्रिया अदा करते हैं. हम दुनिया भर के नेताओं का धन्यवाद करना चाहते हैं जो ऐसे बुरे दौर में हमारे साथ खड़ें है. इजरायल सिर्फ हमास से नहीं लड़ रहा है, बल्कि उन सभी देशों से लड़ रहा है जो बर्बरता को बढ़ावा देते हैं."

ये भी पढ़ें:
Israel-Gaza Attack: 'हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं, हम हमास से कहना चाहते हैं कि...', बोले इजरायली विदेश मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget