एक्सप्लोरर

Ismail Haniyeh Death: इस्माइल हनिया के कमरे में रखा गया था रिमोट बम, दो महीने से चल रही थी प्लानिंग, हो गया पूरा खुलासा

Ismail Haniyeh Death: ईरानी सेना के अधिकारियों ने बताया कि हनिया की मौत बम धमाके से हुई, जिस बम में धमाका किया गया वह रिमोट कंट्रोल्ड था. गेस्ट हाउस तक बम कैसे पहुंचा इसकी जानकारी का पता नहीं लगा है.

Ismail Haniyeh Death: हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया की मौत को लेकर नया दावा सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि हनिया की हत्या कैसे की गई. हमास चीफ इस्माइल हनिया ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ईरान की राजधानी तेहरान गया था. हनिया ईरानी सेना IRGC के जिस गेस्ट हाउस में ठहरा था, उसी में उसकी हत्या कर दी गई. नई खबर अब ये आ रही है कि जिस बम से हनिया की हत्या की गई, उसे दो महीने पहले स्मगलिंग करके तेहरान लगाया गया था.

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्माइल हनिया की हत्या के लिए रिमोट कंट्रोल बम का  इस्तेमाल किया गया. इस बम को दो महीने पहले ही स्मगल करके तेहरान के उसी गेस्ट हाउस में रखा गया था, जिसमें इस्माइल हनिया ठहरा था. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ईरानी सेना आईआरजीसी और कई अधिकारियों के हवाले से इस जानकारी को साझा किया गया है. यह नया खुलासा उन शुरुआती दावों से बिल्कुल अलग है, जिसमें मिसाइल हमले के जरिए इस्माइल हनिया की हत्या की बात कही गई थी.  

ईरानी सेना के कंट्रोल में था हनिया का गेस्ट हाउस
रिपोर्ट में ईरान के कुछ अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि तेहरान में इस्माइल ही हत्या ईरानी फौज के लिए काफी शर्मिंदगी की बात है. क्योंकि जिस गेस्ट हाउस में इस्माइल हनिया और कई नेता ठहरे थे, उसका संचालन आईआरजीसी के पास ही है. तेहरा में हनिया नेशहत नाम के आईआरजीसी कंपाउंड में ठहरा हुआ था. इस कंपाउंड का इस्तेमाल सीक्रेट मीटिंग्स और हाई प्रोफाइल गेस्ट के लिए किया जाता था. 

फुलप्रूफ प्लानिंग के तहत की गई हत्या
आईआरजीसी के अधिकारियों ने बताया कि इस्माइल हनिया की मौत बम धमाके में हुई, यह बम रिमोट कंट्रोल्ड था. जैसे ही बम धमाका हुआ, गेस्ट हाउस के कंपाउंड की दीवार ढह गई और खिड़कियां टूट गई. फिलहाल, इस बम धमाके से हनिया के बगल वाले रूम में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. बगल वाले कमरे में फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद के नेता जियाद नखलेह रुके थे. इस धमाके से पुख्ता हो गया है कि हनिया की हत्या फुलप्रूफ प्लानिंग के तहत की गई है. 

रात में ही सुप्रीम लीडर को दी गई सूचना
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह बम धमाका स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह करीब 2 बजे हुआ. घटना के बाद तुरंत मौके पर मेडिकल स्टाफ पहुंचा. हनिया और उसके गॉर्ड को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पर हमास के एक सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने हनिया का शव देखा. इस घटना के बाद कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल गनी ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को हनिया की मौत के बारे में सूचना दी. 

यह भी पढ़ेंः Mohammed Deif: हनिया की हत्या के बाद इजरायल ने एक और हमास लीडर को किया खत्म, 'गाजा का ओसामा बिन लादेन' मोहम्मद दीफ को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget