एक्सप्लोरर

अमेरिका में H-1B वीजा का खुलने वाला है पिटारा, क्या भारतीयों को होगा इससे फायदा ?

America News: H-1B वीजा का लाभ सबसे अधिक भारतीय नागरिकों को मिलता है. कुल जारी वीजा में से 70 फीसदी H-1B वीजा भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है.

America News: अमेरिकी सरकार H-1B वीजा के लिए लॉटरी का पहला राउंड शुरू करने जा रही है. अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा में H-1B वीजा के लिए जिन लोगों ने साल 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, उनमें से अब लॉटरी सिस्टम से आवेदनों को चुना जाएगा. हाल ही में साल 2025 के लिए H-1B वीजा के रजिस्ट्रेशन बंद हुए हैं. इसकी अंतिम तारीख 22 मार्च से बढ़ाकर 25 मार्च की गई थी. 

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने घोषणा की है कि जल्द ही लॉटरी की तारीख का ऐलान किया जाएगा. USCIS के मुताबिक H-1B वीजा की डिमांड सबसे अधिक है, ऐसे में अमेरिकी एजेंसी अब लॉटरी सिस्टम का प्रयोग कर रही है. अमेरिका हर साल 85 हजार लोगों को H-1B वीजा देता है, इनमें से 20 हजार H-1B वीजा ऐसे लोगों को जारी किए जाते हैं, जो अमेरिका के किसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते हैं. बाकी 65 हजार वीजा लॉटरी सिस्टम से अन्य लोगों को दिए जाते हैं जो अमेरिका में नौकरी आदि करना चाहते हैं.

ऑनलाइन सिस्टम से दी जाएगी जानकारी
USCIS ने बताया कि लॉटरी सिस्टम में जिनका चयन होगा, उनको myUSCIS अकाउंट पर 31 मार्च तक सूचना दी जाएगी. इसके बाद 1 अप्रैल से H-B कैप पिटीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. वहीं H-1B नॉन कैप पिटीशन की तारीख की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी. USCIS ने आगे बताया कि गैर-अप्रवासी कामगारों के लिए I-129 फॉर्म और प्रीमियम सेवा के लिए I-907 एप्लीकेशन ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

वीजा के शुल्क में हुई बढ़ोतरी
साल 2025 के लिए USCIS ने आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी की है, इसका अमेरिका के कुछ वकीलों ने विरोध भी किया था. वीजा फीस को 10 डॉलर से बढ़ाकर 110 डॉलर कर दिया गया है. वहीं  H-1B रजिस्ट्रेशन के लिए 10 डॉलर से बढ़ाकर 215 डॉलर किया गया है.

70 फीसदी भारतीयों को मिलता है H-1B वीजा
दरअसल, H-1B वीजा गैर अप्रवासियों को जारी किया जाता है. इसके तहत अमेरिकी कंपनियां विदेशी नागरिकों को नौकरी देती है. यह वीजा पहली बार 3 साल के लिए जारी किया जाता है, जिसे 6 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. वहीं H-1B वीजा का लाभ सबसे अधिक भारतीय नागरिकों को मिलता है. कुल जारी वीजा में से 70 फीसदी H-1B वीजा भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है.

यह भी पढ़ेंः पानी बिना सूख रहा गला फिर भी जासूसी से नहीं बाज आ रहा मालदीव, तुर्किये से मंगा रहा खुफिया सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
Explained: टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?
टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
Embed widget