एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: शी जिनपिंग के जी20 में शामिल न होने को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जानें

G20 Summit 2023 India: भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मलेन में इस साल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली नहीं आए हैं, जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है.

G20 Summit 2023: भारत की अध्यक्षता में शनिवार (9 सितंबर) को G20 शिखर सम्मेलन की पहली बैठक हुई, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर कहा कि इस जी20 शिखर सम्मेलन में अगर वह शामिल होते तो अच्छा होता, लेकिन वो नहीं हैं फिर भी सम्मलेन अच्छी तरह चल रहा है.
  
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा पर अपने साथ आए अमेरिकी मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. क्या शी जिनपिंग की गैर मौजूदगी का जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन पर असर पड़ा है? यह पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका यहां होना अच्छा होता लेकिन कोई बात नहीं, शिखर सम्मेलन बेहतर ढंग से जारी है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर', यही G20 शिखर सम्मेलन का फोकस है और कई मायनों में यह इस साझेदारी का फोकस भी है, जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं. 

विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बोले 

शी जिनपिंग की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह हर देश को तय करना है कि ऐसे शिखर सम्मेलनों में उनका प्रतिनिधित्व किस स्तर पर होगा और किसी को भी इस संबंध में ज्यादा मतलब नहीं निकालना चाहिए.  

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि उस देश ने क्या रुख अपनाया है, उस देश ने विचार-विमर्श और नतीजों में कितना योगदान दिया है. जयशंकर ने कहा कि चीन ने जी20 शिखर सम्मेलन के विभिन्न नतीजों का समर्थन किया है. 

चीन के प्रधानमंत्री आए हैं भारत 

मालूम हो कि भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली नहीं आए हैं. उनकी जगह चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग शामिल हुए हैं. गौरतलब है कि जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन ही इकोनॉमिक कॉरिडोर का ऐलान भी किया गया. इसमें भारत, फ्रांस, अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई, इटली जर्मनी और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: World's Best Country List: स्विट्जरलैंड ने फिर जीता दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश का खिताब, अमेरिका को हुआ नुकसान, जानें भारत की रैंकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget