एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: जी20 खत्म होने के एक दिन बाद भी भारत में रुकेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, आखिर क्या है वजह, जानिए

G20 Summit 2023 India: भारत और सऊदी अरब के बीच हाल के दिनों में संबंध बेहतर हुए हैं. यही वजह है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत को बहुत प्राथमिकता दे रहे हैं.

G20 Summit 2023 : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज आज यानी (शनिवार, 9 सितंबर) को हो रहा है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दुनिया भर के शीर्ष नेता भारत आ चुके हैं. जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी दिल्ली आ चुके हैं. जो इस सम्मेलन में शामिल होने के एक दिन बाद भी भारत में मौजूद रहेंगे. जिससे दुनिया भर में स्पष्ट मैसेज जाएगा कि भारत और सऊदी अरब के बीच मौजूदा संबंध कितने बेहतर हैं. 

दरअसल, जी20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस 11 सितंबर से भारत का राजकीय दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी गई है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोहम्मद बिन सलमान नौ और 10 को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत का राजकीय दौरा करेंगे. इससे पहले PM मोदी और मोहम्मद बिन सलमान के बीच जून में फोन पर बातचीत हुई थी, जब दोनों कनेक्टिविटी, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश में संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की थी. 

इससे पहले साल 2019 में किया था भारत दौरा 

मालूम हो कि चार साल पहले, साल 2019 के फरवरी में सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत दौरा किया था. ऐसे में यह उनका दूसरा भारत दौरा है. विदेश मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, सऊदी के प्रिंस 11 सितंबर को पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.  इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे. 

पीएम मोदी सऊदी के साथ संबंध पर देते हैं विशेष ध्यान 

पीएम मोदी के लिए सऊदी अरब बेहद ही महत्वपूर्ण देश रहा है. उन्होंने अपने कार्यकाल में सऊदी के साथ बेहतर संबंध स्थापित किए हैं. 2015-22 के बीच पीएम मोदी ने कुल चार बार  संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया है. बता दें कि सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है. 2021-22 में दोतरफा व्यापार 42.6 अरब डॉलर का था. भारत के तेल आयात में सऊदी अरब का हिस्सा 18 प्रतिशत था. ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं. सऊदी अरब में लगभग 2.4 मिलियन भारतीय रहते हैं और सऊदी हर साल 175,000 भारतीयों के लिए हज यात्रा का आयोजन करता है. 

ये भी पढ़ें: Morocco Earthquake: 632 लोगों की मौत, ऐतिहासिक शहर तबाह... पढ़ें मोरक्को में आए भूकंप से जुड़े अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget