एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: 'G20 को लेकर नकारात्मक रिपोर्ट कर रही पश्चिमी मीडिया', रूसी अखबार ने पत्रकारों को लगाई फटकार

G20 Summit 2023: रूस ने भारत के आयोजन की आलोचना करने वाले पश्चिम की मीडिया को लताड़ लगाई है. साथ ही कहा है कि गैर-पश्चिमी देशों के बारे में कुछ भी लिख देना आसान है.

G20 Summit 2023 India: इस साल जी20 की मेजबानी कर रहे भारत पर पूरे दुनिया की निगाहें हैं. हर तरफ भारत के ऐतिहासिक आयोजन की चर्चा हो रही हैं. विदेशी मीडिया भारत में हो रहे जी-20 शिखर को लेकर बहुत कुछ रिपोर्ट कर रही है. सकारात्मक के साथ साथ नकारात्मक पहलुओं को भी विदेशी मीडिया रिपोर्ट कर रही है. जिसपर भारत का हमेशा से करीबी रहा रूस भड़का हुआ है. रूस ने भारत के आयोजन की आलोचना करने वाले पश्चिम की मीडिया को लताड़ लगाई है. 

दरअसल, रसियन टाइम्स (आरटी) ने पश्चिमी मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत शानदार तरीके से पहली बार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी20 की मेजबानी कर रहा है. लेकिन पश्चिमी मीडिया इन चीजों पर फोकस नहीं करके, सिर्फ नकारात्मक खबरें ही चल रही हैं. यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं. 

पश्चिमी मीडिया का निगेटिव ख़बरों पर फोकस

आरटी ने अपने लेख में कहा है कि पश्चिमी मीडिया में भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित जी20 सम्मलेन को लेकर निगेटिव ख़बरों पर फोकस किया है. विदेश पत्रकारों ने अपनी रिपोर्ट में इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया है कि कैसे भारतीय अधिकारियों ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले गरीब बस्तियों को हटाने करने के लिए सौंदर्यीकरण अभियान चलाया. लेकिन पश्चिम की मीडिया ने यह नहीं दिखाया कि इस कार्यक्रम के लिए भारतीय अधिकारियों ने कैसे मेहनत किया.  इसे सफल बनाने के लिए वे कब से जुटे हुए थे. 

नकारात्मक कहानियां ढूढ़ना आसान 

आरटी ने आगे कहा है कि पश्चिम के पत्रकार जी-20 के दौरान सिर्फ नकारात्मक कहानियां ढूंढ रहे हैं. उनकी ये रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि गैर-पश्चिमी देशों के बारे में कुछ भी लिख देना कितना आसान है. रशियन टीवी ने आगे है कि इस आयोजन में कुछ खामियां थीं, लेकिन इस तरह की खमियां अधिकांश देशों की बैठकों में होता है.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार इस आयोजन के लिए पैसे को पानी की तरह बहा रही है. इस आयोजन पर 10 करोड़ डॉलर से अधिक का खर्च आने का अनुमान है. देश के 50 से अधिक शहरों में जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले क़रीब 200 बैठकें हुई हैं. 

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023 India: G-20 की सफलता देख POK का नागरिक बोला - काश भारत में होता ये हिस्सा भी, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान का नारा बेकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget