एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: जी20 में इकोनॉमिक कॉरिडोर के ऐलान के बाद बौखलाए पाकिस्तानी, बोले- शर्म आ रही है

India-Middle East-Europe Corridor: जी20 शिखर सम्मेलन में भारत-पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच कॉरिडोर बनाए जाने के लिए समझौता हो चुका है. जिससे पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं.

G20 Summit 2023 India: नई दिल्ली में आयोजित इस साल का जी20 शिखर सम्मेलन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है. इस सम्मलेन के दौरान भारत-पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच कॉरिडोर बनाए जाने के लिए समझौता हो चुका है. जिसे भारत के लिए बड़ा सफलता माना जा रहा है. हालांकि इस समझौते की खबर के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान के लोग जी20 शिखर सम्मेलन के बाद से ही अपनी सरकार को कोस रहे हैं. 

'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे' की घोषणा के बाद पाकिस्तान के लोग इस हद तक तिलमिलाए हुए हैं कि वे खुद पर शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं, साथ ही इसे आखिरी वेक-अप कॉल बता रहे हैं और देश की सरकार में बदलाव की मांग कर रहे हैं. एक पाकिस्तानी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि एक पाकिस्तानी होने के नाते मुझे काफी ज्यादा शर्म आ रही है.

पाकिस्तान के लिए शर्म की बात 

दरअसल, अवैस तरार नाम के यूजर ने लिखा है कि यदि इस्लामाबाद में नीति निर्माताओं के पास थोड़ी सी भी बुद्धि और जागरूकता होती तो यह भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा पाकिस्तान से होकर गुजरता और हम वैश्विक अर्थव्यवस्था, पर्यटन और कनेक्टिविटी का केंद्र बन गए होते. यह हम सभी के लिए शर्म का क्षण है.

इस यूजर ने आगे लिखा है कि अभी भी हमारे पास चीजे सुधारने का समय है. हमें आतंकवादी संगठनों से छुटकारा पाना होगा, भारत से नफरत की नीति को त्यागना होगा. अपने सभी पड़ोसियों के लिए, चाहे वे किसी भी धर्म और संप्रदाय के हों, अपनी सीमाएं और दिल खोलने होंगे. वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि नीति निर्माता देश को लेकर गंभीर नहीं हैं. वहीं, उजैर यूनुस नाम के एक यूजर ने लिखा है कि शायद यह हमारे लिए आखिरी वेक-अप कॉल है. 

इकोनॉमिक कॉरिडोर में ये देश हैं शामिल 

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान 'इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे एशिया, अरब की खाड़ी और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी. 'इंडिया- मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' में भारत, यूएई, सऊदी अरब, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023 in Delhi: जी 20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद जापानी पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget