एक्सप्लोरर

Charles Sobhraj: 19 साल बाद आजाद हुआ 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज, नेपाल ने दिया 15 दिन के भीतर देश भेजने का आदेश

Charles Sobhraj: शोभराज के वकील ने सीनियर सिटीजन एक्ट 2063 के अनुसार कोर्ट के सामने रिहा करने की मांग रखी थी. कोर्ट ने ये आदेश भी दिया है कि, शोभराज को 15 दिन के अंदर उनके देश पहुंचा दिया जाए.

Charles Sobhraj News: फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) नेपाल सेंट्रल जेल से आज शुक्रवार (23 दिसंबर) को रिहा हो गया है. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (21 दिसंबर) को ही चार्ल्स शोभराज को बढ़ती उम्र और बिगड़ती सेहत की वजह से रिहा करने का आदेश दे दिया गया था. दो अमेरिकी नागरिकों के मर्डर के मामले में शोभराज साल 2003 से ही सजा काट रहा था. 

नेपाल के कोर्ट ने 78 वर्षीय शोभराज को अपने 95 फीसदी सजा काटने के बाद रिहा करने का फैसला लिया. बुधवार को कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए कहा कि जेल के नियम के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति अपनी सजा की 75 फीसदी अवधि पूरी कर लेता हो, 65 साल से ऊपर हो और उसका व्यवहार अच्छा हो तो उसे रिहा कर दिया जाता है. शोभराज के वकील लंबे समय से कोर्ट से ये अपील कर रहे थे कि उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाए. 

15 दिन के अंदर देश पहुंचाने के दिए आदेश
शोभराज के वकील ने सीनियर सिटीजन एक्ट 2063 के अनुसार कोर्ट के सामने रिहा करने की मांग रखी थी. अब जाकर कोर्ट ने ये आदेश भी दिया है कि शोभराज को 15 दिन के अंदर उनके देश पहुंचा दिया जाए. फ्रेंच नागरिक शोभराज को लंबे समय तक सेंट्रल जेल में रखने के बाद 21 दिसंबर को ही सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने के आदेश दे दिए थे. शोभराज के मेडिकल चेकअप के पहले सेंट्रल जेल के अधिकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि हमने काठमांडू और भक्तापुर जिला कोर्ट से उनके ऊपर लगे हर केस को हटाने का अनुरोध किया था.

अब हम लोग उन्हें जेल से निकालने की प्रक्रिया को पूरा करेंगे और शोभराज को इमीग्रेशन वालों को सौंप देंगे. खतरनाक अपराधी शोभराज ने नेपाल ऑथोरिटी से गंगालाल हार्ट हॉस्पिटल में अपनी हार्ट सर्जरी कराने तक होटल में रुकने का अनुरोध किया था, जिसके बारे में अथॉरिटी अभी विचार कर रही है.

लग चुके हैं कई आरोप
चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) को 1975 में नेपाल में दो अमेरिकी सैलानियों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. चार्ल्स शोभराज रूप बदलने में माहिर था. वो पर्यटकों और युवा महिलाओं को निशाना बनाता था. चार्ल्स शोभराज पर भारत, थाईलैंड, नेपाल, तुर्की और ईरान में हत्या के कई आरोप लगे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Charles Sobhraj: जेल से छूटा बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज तो क्या बोलीं उसकी पत्नी, पढ़ें पूरा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget