एक्सप्लोरर

Charles Sobhraj: जेल से छूटा बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज तो क्या बोलीं उसकी पत्नी, पढ़ें पूरा बयान

Bikini killer Charles Sobhraj: चार्ल्स को 1976 में भारत में गिरफ्तार किया था. हालांकि एक बार जेल से भाग भी गया था, लेकिन उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था.

Charles Sobhraj News: नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है. दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में वह 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद था. बढ़ती उम्र को देखते हुए उसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया था. इसके साथ ही अदालत ने उसे 15 दिन के भीतर उसके देश फ्रांस वापस भेजने का आदेश दिया.

चार्ल्स की रिहाई पर उसकी पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि वो शुक्रवार की शाम को चार्ल्स को फ्रांस में उसके परिवार के पास भेजने की कोशिश कर रही हैं. बिस्वास ने कहा कि हार्ट सर्जरी के बाद उसे कुछ दिक्कतें आई हैं. चार्ल्स को एक और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार अब उसके लिए प्राथमिकता है. 

कौन है चार्ल्स शोभराज?

78 साल का शोभराज फ्रांस का नागरिक है. चार्ल्स दर्जनों हत्याओं, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल रहा है. इसके साथ ही बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज पर पूरे एशिया में करीब 20 से ज्यादा लोगों की हत्याओं के आरोप हैं. कहा जाता है कि चार्ल्स पीड़ितों के खाने-पीने में नशीली चीज मिलाकर अपने मंसूबे पूरे करता था.

भारत में भी हो चुका है गिरफ्तार 

चार्ल्स को साल 1976 में भारत में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसने जेल में करीब 21 साल गुजारे. हालांकि चार्ल्स इस दौरान एक बार जेल से भाग भी गया था, लेकिन उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद उसने अपनी सजा पूरी की और अपने देश फ्रांस रवाना हो गया. 

कैसे हुई निहिता बिस्वास और चार्ल्स शोभराज की शादी?

निहिता बिस्वास और चार्ल्स शोभराज की कहानी बेहद फिल्मी है. दोनों की मुलाकात नेपाल जेल में हुई. जहां दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. फिर निहिता चार्ल्स से मिलने नेपाल की जेल में आने लगी. इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया. शादी के वक्त निहिता महज 21 साल थी, वहीं चार्ल्स शोभराज 64 साल का था.

नेपाल में क्यों सजा काट रहा था शोभराज? 

चार्ल्स शोभराज 2003 से काठमांडू जेल में बंद था. उसे अमेरिकी महिला कोनी जो ब्रोंजिच की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. चार्ल्स ने 1975 में नेपाल में कोनी की हत्या कर दी थी. शोभराज को अगस्त 2003 में काठमांडू के कसीनो से गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें-

Charles Sobhraj: 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज आज नेपाल जेल से आएगा बाहर, 19 साल से काट रहा है सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget