एक्सप्लोरर

French Journalist Killed In Ukraine: यूक्रेन में रूसी हमले में फ्रेंच पत्रकार की मौत - राष्ट्रपति मैंक्रों ने दी जानकारी

French Journalist Killed: गर्वनर सेरही हैदाई के अनुसार, लुहान्स्क ओब्लास्ट में निकासी के प्रयास के दौरान फ्रांसीसी पत्रकार की मौत हो गई. हैदाई के मुताबिक रूसी सेना ने निकासी वाहन पर गोलाबारी की

French Journalist Killed In Ukraine: यूक्रेन में युद्ध को कवर करते हुए एक फ्रांसीसी पत्रकार (French Journalist) की मौत हो गई. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (Emmanuel Macron) ने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, "फ्रेडरिक लेक्लेर-इमहॉफ (Frederic Leclerc-Imhoff) युद्ध की वास्तविकता दिखाने के लिए यूक्रेन में थे. नागरिकों के साथ एक बस में सवार होकर रूसी बम विस्फोटों से बचने के लिए भागने के लिए मजबूर हुए, वह घातक रूप से घायल हो गए. ”  लेक्लेर-इमहॉफ के नियोक्ता फ्रांसीसी टीवी चैनल BFM-TV ने भी उनकी मारे जाने की पुष्टि की है.

द कीव इंडीपेंडेंट के मुताबिक गर्वनर सेरही हैदाई के अनुसार,  लुहान्स्क ओब्लास्ट में निकासी के प्रयास के दौरान फ्रांसीसी पत्रकार की मौत हो गई.  हैदाई ने कहा, “रूसी सेना ने एक बख्तरबंद निकासी वाहन पर गोलाबारी की, जिससे फ्रांसीसी रिपोर्टर फ्रेडरिक लेक्लेर इम्हॉफ की मौत हो गई, जो इस प्रयास को कवर कर रहा था.” द कीव इंडीपेंडेंट ने सेरही हैदाई के टेलीग्राम अकाउंट के हवाले से पत्रकार की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है.

 

'सरेंडर करने वाले सैनिकों को मिल सकती है मौज की सजा' 
इस बीच मॉस्को समर्थक अलगाववादी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मारियुपोल शहर में अज़ोवस्टल स्टील प्लांट में रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों को मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है. एएफपी के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन में स्व-घोषित डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के न्याय मंत्री यूरी सिरोवात्को ने आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, "अदालत उनके बारे में फैसला करेगी." उन्होंने कहा, "ऐसे अपराधों के लिए हमारे पास DNR में सजा का उच्चतम रूप है – मृत्युदंड.”

फ्रांस और जर्मनी ने की पुतिन से अपील 
कीव ने कहा है कि वह सैनिकों की अदला-बदली करना चाहता है, जबकि मॉस्को (Moscow) ने संकेत दिया है कि सैनिक पहले मुकदमे का सामना करेंगे. शनिवार को व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ एक फोन कॉल में, फ्रांस (France) और जर्मनी (Germany) के नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति से अज़ोवस्टल से यूक्रेनी लड़ाकों को रिहा करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: 

Germany-Russia Relations: रूसी सरकार के आलोचकों को अब आसानी से मिलेगा जर्मनी का वीजा, सरकार ने किया ये ऐलान

Imran Khan Praises India: इमरान खान ने कहा- भारत और पाकिस्तान ने एक साथ आजादी हासिल की लेकिन...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेमलिन में पुतिन की ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसेन रेजाई से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा?
क्रेमलिन में पुतिन की ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसेन रेजाई से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा?
युद्ध रोकने के बदले हूतियों की शर्तें, 51 अरब डॉलर और यमन की सरकार के रूप में मान्यता
युद्ध रोकने के बदले हूतियों की शर्तें, 51 अरब डॉलर और यमन की सरकार के रूप में मान्यता
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’

वीडियोज

Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget