एक्सप्लोरर

Pakistan Political Crisis: प्रधानमंत्री आवास छोड़ने के बाद इमरान खान का पहला ट्वीट, जानिए अब क्या बोले

इस्लामाबाद से निकलने के बाद इमरान खान का ये पहला ट्वीट है. आज इमरान की पार्टी पाकिस्तान तरहीक के इंसाफ इस्लामाबाद में रात 9: 30 बजे विरोध प्रदर्शन करेगी.

इमरान खान ने इस्लामाबाद में आज रात को होने वाले अपनी पार्टी के प्रदर्शन से पहले आगे की रणनीति साफ कर दी है. इमरान खान ने ट्वीट के जरिए कहा है कि 1947 में पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश बना लेकिन, स्वतंत्रता संग्राम सत्ता परिवर्तन की एक विदेशी साजिश के ख़िलाफ़ आज फिर से शुरू हुआ है. यह हमेशा देश के लोग होते हैं, जो अपनी संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा करते हैं.

इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने और इस्लामाबाद से उनके निकलने के बाद ये उनका पहला ट्वीट है. आज इमरान की पार्टी पाकिस्तान तरहीक के इंसाफ इस्लामाबाद में रात 9: 30 बजे विरोध प्रदर्शन करेगी. इमरान की पार्टी की मीटिंग में विरोध प्रदर्शन के संबंध में फैसला किया गया है. इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले देश के नाम संबोधन में रविवार को जनता से विरोध स्वरूप सड़कों पर निकलने की अपील की थी.

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पाकिस्तान में पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इमरान खान ने इस्लामाबाद छोड़ दिया. पाकिस्तानी पीएम इमरान खान नेशनल असेंबली में जारी अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही वोटिंग में हार गए हैं. जिसके बाद वह इस्लामाबाद में अपने पीएम आवास से निकलने के बाद वह हेलिकॉप्टर से इस्लामाबाद से निकल गए.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान अपनी कमजोर टीम को 1992 में विश्व चैंपियन बनाने में कामयाब रहे थे, लेकिन अपना यह करिश्मा सियायत की पिच पर दोहराने में वह नाकाम हो गए. दरअसल, संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में विपक्ष ने उन्हें प्रधानमंत्री की पहली पारी के बीच में ही रन आउट कर दिया.

नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार देर रात हुए मतदान से पहले सहयोगियों और उनकी पार्टी के सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया था. खान के खिलाफ विपक्ष ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. तीन अप्रैल को नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ने इस अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसके बाद खान ने निचले सदन को भंग करने और नए सिरे से चुनाव कराए कराने की राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से सिफारिश की थी जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया था.

यह भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: इमरान की सरकार गिरने पर बोले शाहबाज शरीफ़- आज से पाकिस्तान में नई सुबह शुरू होने वाली है

यह भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: गिरी इमरान खान की सरकार, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की हुई हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget