एक्सप्लोरर

France Unrest: फ्रांस में हिंसा के बीच राष्ट्रपति मैक्रों ने बुलाई बैठक, कहा- 'व्यवस्था बहाल करना सरकार की प्राथमिकता'

France Riots Updates: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो दिनों में दूसरी संकट बैठक के लिए अपनी कैबिनेट बुला चुके हैं, हालांकि फ्रांस में जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

France Unrest: फ्रांस में एक युवक की पुलिस की गोली से हुई मौत के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई है और गिरफ्तारियों का दौर जारी है. अभी तक 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो दिनों में दूसरी संकट बैठक के लिए अपनी कैबिनेट बुला चुके हैं, लेकिन फ्रांस में आगजनी, लूट और तोड़फोड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. 

शुक्रवार को इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि सोशल मीडिया के जरिये हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है. स्नैपचैट और टिकटॉक जैसे प्लेटफार्मों से संवेदनशील सामग्री को हटाने के लिए निर्देश दिया जाएगा. राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हिंसा ऑनलाइन तरीके से अंजाम दी रही है.

राष्ट्रपति मैक्रों की माता-पिता से अपील

मैक्रों देश की जनता से दंगों को रोकने के लिए अपने बच्चों को घर पर रखने का भी आग्रह किया और कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई युवा हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें घर पर रखना माता-पिता की जिम्मेदारी है, ऐसे में हर परिवार अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से पालन करे.

दरअसल, फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने एक 17 साल के नाबालिग को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर गोली मार दी, जिसके बाद युवक की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना को लेकर देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए फ्रांस के कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. 

व्यवस्था बहाल करने का प्रयास 

बढ़ते बवाल को देखते हुए फ्रांस के प्रधानमंत्री मंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने कहा कि सरकार व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी विकल्पों की जांच कर रही है. उन्होंने पेरिस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्राथमिकता राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करना है और इसे करने का तरीका व्यवस्था बहाल करना है. 

हिंसा रोकना सरकार के लिए चुनौती 

विरोध प्रदर्शन की तीसरी रात को बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन हुए. प्रदर्शकारियों ने कई कारों को आग के हवाले कर दिया. दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की गई. इन सबके बीच सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगुवाई वाली फ्रांस की सरकार की कोशिश है कि हिंसक घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पा लिया जाए.

200 पुलिसकर्मी हो चुके हैं घायल 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में अब तक 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं. वहीं, 600 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. देश के गृह मंत्री ने जानकारी दी कि विरोध प्रदर्शन को काबू में करने के लिए लगभग 40,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है जोकि नाकाफी हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: China New Foreign Law: चीन का ये नया कानून वेस्टर्न देशों से लगने वाले बैन पर लगाएगा रोक! जानें ड्रैगन का क्या है असली प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget