एक्सप्लोरर

Eiffel Tower: आखिर एफिल टावर के कर्मचारी क्यों कर रहे हड़ताल? प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हुआ बंद

Eiffel Tower Strike: प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक एफिल टॉवर को कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद बंद कर दिया गया. ऐसा टावर बनाने वाले इंजीनियर की मृत्यु की 100वीं वर्षगांठ पर हुआ.

Eiffel Tower: फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टॉवर को बुधवार (27 दिसंबर) को बंद कर दिया गया. दुनिया के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक एफिल टॉवर को कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद बंद कर दिया गया. इस बात की जानकारी एफिल टॉवर का संचालन करने वाली संस्थान एसईटीई ने दी है.

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, हार्ड-लेफ्ट सीजीटी यूनियन ने एक बयान में कहा कि टावर बनाने वाले इंजीनियर गुस्ताव एफिल की मृत्यु की 100वीं वर्षगांठ पर यह हड़ताल की गई.  यूनियन ने कहा कि हमारी कुछ मांगे हैं, जिसको लेकर यह हड़ताल हुई है. हालांकि क्या मांगे हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि इसके डिजाइनर गुस्‍तावे की आज ही के दिन यानी 28 दिसंबर को वर्ष 1923 में मौत हो गई थी. ऐसे में गुस्‍तावे की मौत को 100 साल पूरे हो गए. 

अगली सूचना तक टॉवर बंद 

एफिल टावर के प्रवक्ता के अनुसार, पर्यटक अभी भी टावर के नीचे कांच से घिरे एस्प्लेनेड तक पहुंच सकते हैं, लेकिन 300 मीटर (984 फुट) के ऐतिहासिक स्थल तक पहुंच अगली सूचना तक बंद है. प्रवक्ता ने कहा कि हड़ताल की घोषणा पेरिस शहर के साथ अनुबंध वार्ता से पहले की गई थी. यूनियन प्रतिनिधियों ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह हड़ताल कितने समय तक चलेगी. 

बम से उड़ाने की भी मिली थी धमकी 

दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक, एफिल टॉवर आम तौर पर साल में 365 दिन खुला रहता है. हालांकि इसमें कभी-कभार हड़तालें देखी जाती हैं. गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसे खाली कराया गया था. हालांकि यह बम की धमकी सिर्फ अफवाह निकली. बता दें कि इस ऐतिहासिक टॉवर पर निर्माण कार्य जनवरी 1887 में शुरू हुआ था और 31 मार्च, 1889 को समाप्त हुआ था. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: जापान और दक्षिण कोरिया पर भड़का रूस, व्लादिमीर पुतिन बोले- गंभीर परिणाम होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget