एक्सप्लोरर

New Caledonia Emergency: 17 हजार किमी दूर न्यू कैलेडोनिया पर फ्रांस ने लगाई इमरजेंसी, समुद्री टापू हुआ हिंसा का शिकार

New Caledonia: न्यू कैलेडोनिया में दंगा भड़कने के बाद फ्रांस के प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी की घोषणा की है. इस समुद्री टापू पर पुलिस अधिकारी के हेलमेट उतारने पर सिर में गोली मार दी गई.

New Caledonia Riots: फ्रांस के कब्जे वाले एक विदेशी टापू पर दंगा भड़क गया है. स्थिति खराब होने के बाद फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अटाल ने न्यू कैलेडोनिया पर इमरजेंसी लगा दी है. न्यू कैलोडोनिया ऐसा टापू हैं, जहां पर फ्रांस का कब्जा है, लेकिन वहां कि लिए अलग कानून है. फ्रांस से न्यू कैलेडोनिया की दूरी करीब 17 हजार किलोमीटर है. न्यू कैलेडोनिया को लेकर पेरिस की संसद में एक विधेयक पेश करने के बाद टापू पर हिंसा भड़क गई. 

रॉयटर्स के मुताबिक, फ्रांस की संसद में एक ऐसा विधेयक पेश किया गया, जिसके पारित होने के बाद न्यू कैलेडोनिया में 10 साल से रहने वाले फ्रांसीसी निवासियों को मतदान का अधिकार मिलने वाला था. फ्रांस के इस कदम के बाद न्यू कैलेडोनिया में दंगा होने लगा. न्यू कैलेडोनिया के कनक समुदाय को लग रहा है कि फ्रांसीसी लोगों को वोट का अधिकार मिलने के बाद यहां के मूल निवासियों के वोट की ताकत कम हो जाएगी.

दंगा कंट्रोल के लिए लगी इमरजेंसी
चुनाव सुधार को लेकर हुए दंगों में एक पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों की मौत के बाद फ्रांस ने बुधवार को प्रशांत द्वीप न्यू कैलेडोनिया में इमरजेंसी घोषित कर दिया. यह इमरजेंसी बुधवार को सुबह 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) लागू की गई. इसके बाद न्यू कैलेडोनिया में सरकारी अधिकारियों को अतिरिक्त कानूनी ताकत मिली है. फ्रांस के प्रधानमंत्री ने बताया कि दंगे को कंट्रोल करने के लिए इमरजेंसी लागू की गई है. 

द्वीप पर भेजे गई अतिरिक्त पुलिस
दंगाइयों ने इमरजेंसी से पहले कई दुकानों और मकानों में आग लगा दी. इस दौरान दंगाइयों ने दुकानें लूट ली और पुलिस पर हमला करने लगे. एक पुलिस अधिकारी के सिर में गोली मार दी गई. द्वीप पर पहले से 1800 से पुलिसकर्मी हैं और अब फ्रांस ने अतिरिक्त 500 पुलिस कर्मियों को भेजा है. स्कूल और हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं और राजधानी में पहले से ही कर्फ्यू लगा है. प्रधान मंत्री गेब्रियल अटाल ने कहा है कि द्वीप पर किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

न्यू कैलेडोनिया का इतिहास
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक न्यू कैलेडोनिया पर फ्रांस ने 1853 में कब्जा किया था. लंबे समय से यहां के मूल निवासी कनक समुदाय के लोग आजादी की मांग करते रहे हैं. इस द्वीप पर आज भी गरीबी और बेरोजगारी की समस्या है. 1980 के दशक में हुई भारी हिंसा के बाद आखिरकार, 1998 में नौमिया समझौता हुआ. इस समझौते के बाद न्यू कैलेडोनिया के लोगों को अधिक राजनीतिक स्वायत्तता मिली थी. अब एक बार फिर कानून बदलकर फ्रांस इस द्वीप पर अनपी पकड़ी मजबूत करना चाह रहा है.

यह भी पढ़ेंः 'अच्छा हुआ मालदीव-भारत लड़ रहे, हमें फायदा होगा', इस देश के मंत्री का आया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget