एक्सप्लोरर

France की सरकार ने देश के उत्तरी हिस्से में स्थित एक मस्जिद को किया बंद, ये है पूरा मामला

France Mosque Closed: फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) सरकार ने उत्तरी हिस्से में स्थित एक मस्जिद को बंद करने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि मस्जिद का इमाम भड़काऊ उपदेश देता था

France Mosque Closed: फांस में स्थित एक मस्जिद को बंद करने का फैसला लिया गया है. देश की इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) सरकार ने उत्तरी हिस्से में स्थित एक मस्जिद (Mosque) को बंद करने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि मस्जिद का इमाम भड़काऊ उपदेश देता था इस वजह से इस मस्जिद को बंद करने का फैसला लिया गया है. पेरिस के उत्तर में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर शहर ब्यूवैस (Beauvais) में ये मस्जिद है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस मस्जिद को छह महीने के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. 

फ्रांस की सरकार ने मस्जिद को किया बंद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद के इमाम के उपदेश नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे. साथ ही जिहाद को लेकर भी इमाम का उपदेश काफी भड़काऊ बताया जा रहा था. इस मस्जिद में 400 से ज्यादा लोग इमाम के अनुयायी हैं. इस मस्जिद को बंद करने का फैसला फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डार्मानिन (Gerald Darmanin) की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मस्जिद को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मंत्री गेराल्ड का कहना था कि मस्जिद  के इमाम अपने उपदेशों में 'ईसाइयों (Christians), समलैंगिकों (Homosexuals) और यहूदियों (Jews) को निशाना बना रहे हैं.

मस्जिद के इमाम पर नफरत फैलाने के आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस मस्जिद को बंद करने का आदेश जारी किया गया है उस मस्जिद के इमाम ने हाल ही में इस्लाम धर्म को अपनाया था. उधर मस्जिद का प्रबंधन करने वाले संगठन के एक वकील का दावा है कि उन्होंने मस्जिद पर से प्रतिबंध को खत्म करने के लिए अपील दायर की है और जल्द ही इस पर सुनवाई होगी. मस्जिद बंद करने के आदेश के आधिकारिक दस्तावेज में बताया गया है कि इमाम ने जिहादियों को हीरो की तरह महिमामंडित किया और गैर मुसलमानों को दुश्मन करार दिया. फ्रांस में हाल में कई मस्जिदों की जांच की जा रही है कि कही वे अलगाववादी विचारधारा तो नहीं फैला रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Watch: अफगानिस्तान सेना के पूर्व अधिकारी को टॉर्चर करते तालिबान का वीडियो वायरल, भड़के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget