एक्सप्लोरर

अब नए अवतार में दिखेंगे पूर्व ब्रिटेश पीएम बोरिस जॉनसन, न्यूज चैनल में करेंगे प्रोग्राम होस्ट

Boris Johnson: साल 2022 में बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी. टीवी चैनल के मुताबिक पूर्व पीएम 2024 से काम शुरू करेंगे.

Boris Johnson News Job: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अब न्यूज चैनल के साथ काम करेंगे. एक्स पर अपना वीडियो शेयर कर उन्होंने जानकारी दी कि अब वह जीबी न्यूज में एक कार्यक्रम को होस्ट करेंगे. रॉयटर्स के मुताबिक एक्स पर पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैं जल्द ही जीबी न्यूज पर आपके साथ जुड़ने जा रहा हूं".

पूर्व पीएम जॉनसन ने कहा कि वे इस नए टीवी चैनल पर अपने स्पष्ट विचार रखेंगे. उन्होंने कहा, "इस टीवी चैनल पर रूस, चीन, यूक्रेन में यद्ध इन सभी चुनौतियों से निपटने को लेकर मैं अपनी बात रखूंगा."

ब्रिटेन चुनाव को करेंगे कवर
जीबी न्यूज की तरफ से कहा गया कि पूर्व पीएम जॉनसन 2024 से न्यूज प्रजेंटर, प्रोग्राम मेकर और कमेंटेटर के तौर पर काम करेंगे. जीबी न्यूज ने कहा, "अगले साल ब्रिटेन में चुनाव होने वाले हैं साथ ही अमेरिका के चुनावों को कवर करने में जॉनसन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक पत्रकार के रूप में काम करने वाले जॉनसन डेली मेल के लिए कॉलम भी लिखते हैं.

साल 2022 में पीएम पद से दिया था इस्तीफा
ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर निकालने के आंदोलन में मुख्य नेता थे. साल 2019 में वे प्रधानमंत्री बने और उसी साल के अंत में चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया. साल 2022 में एक के बाद एक स्कैंडल का खुलासा होने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा, जिस वजह से कई कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने अपना समर्थन वापस ले लिया.

इस साल जून महीने में बोरिस जॉनसन को संसद पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उन पर कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन का उल्लंघन किया और इसे लेकर संसद को गुमराह किया था. पूर्व पीएम ने संसद को गुमराह करने की बात कबूल भी की थी.

ये भी पढ़ें:  SHO Suman Singh: ‘महिला पुलिस क्या कर लेंगी, फिर गिड़गिड़ाने लगा...’, तस्कर का एनकाउंटर करने वाली पहली महिला पुलिसकर्मी ने सुनाया किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget