एक्सप्लोरर

Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल जारी, सेना मुख्यालय पर हुई तोड़फोड़

Imran Khan Arrest: रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया. इसके साथ ही खान समर्थकों ने पाकिस्तानी वायु सेना के मियांवाली एयरबेस पर भी हमला किया.

Imran Khan Arrested: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में पीटीआई समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं. बिगड़ते माहौल को देखते हुए पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू कर दिया गया है. मालूम हो कि पीटीआई प्रमुख को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को गिरफ़्तार किए जाने के पहले अदालत ने कई मामलों में उनकी अंतरिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी. मालूम हो कि इमरान खान अभी देश भर में 121 मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें राजद्रोह, आतंकवाद, ईशनिंदा और हिंसा भड़काने के आरोप शामिल हैं.

भारत भी नजर बनाए हुए हैं 

बताते चलें कि पीटीआई प्रमुख को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया है. इमरान जब अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, तभी उन्हें पाक रेंजर्स ने अपनी गिरफ्त में ले लिया. पाकिस्तान के बिगड़ते हालत पर पूरी दुनिया नजरें बनाए हुए है.

चीन, सऊदी अरब, अमेरिका के विदेश विभाग ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से उनके नागरिकों की सुरक्षा पुख्ता करने को कहा है. इसके साथ ही भारतीय सुरक्षा बल भी पाकिस्तान के हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है. 

सेना मुख्यालय पर हुआ हमला

जिओ न्यूज के रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया. इसके साथ ही खान समर्थकों ने पाकिस्तानी वायु सेना के मियांवाली एयरबेस पर भी हमला किया. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस के बाहर एक विमान के ढांचे को आग भी लगा दी. 

इमरान खान की गिरफ़्तारी को लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पीटीआई नेता को भ्रष्टाचार के एक मामले में राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वह भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की हिरासत में हैं. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan Arrested Highlights: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भारी बवाल, कोर्ट ने एक्शन को सही बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा कांच, मलबा, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी इमारतें, मैक्रों बोले- 'जो लोग...'
टूटा कांच, मलबा, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी इमारतें, मैक्रों बोले- 'जो लोग...'
Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget