एक्सप्लोरर

भारत-कनाडा विवाद पर ब्रिटेन के सांसद ने क्या कहा, ट्रूडो से की ये मांग ?

Canada Allegation On India: ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत सिंह धेसी ने लिखा, 'कनाडा से आने वाली खबरें चिंताजनक है. ब्रिटेन के कई सिखों ने मुझसे संपर्क किया. वे चिंतित हैं, गुस्से में है और डरे हुए हैं.' 

Canada Crisis: भारत-कनाडा के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कुछ महीने बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया है कि उसकी हत्या में भारत की संभावित संलिप्तता थी. हालांकि भारत ने ट्रू़डो के आरोपों को बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताया है. 

इसी क्रम में कनाडा की न्यू डेमोक्रैटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने भारत पर लगाए गए आरोपों को लेकर विदेशी दखल को लेकर जांच की बात कही है. उन्होंने कनाडा के कमिश्नर इन चार्ज पब्लिक इंक्वायरी को चिट्ठी लिखी है. 

जगमीत सिंह ने एक्स पर लिखा, "मैनें विदेशी दखल की जांच के लिए जांच करने वाले आयोग की आयुक्त को चिट्ठी लिखी है कि वह भारत (विदेशी) के हस्तक्षेप की जांच करें." उन्होंने आगे लिखा, "मैं अपनी क्षमता के मुताबिक वो सब करूंगा जिससे कनाडियाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके." 

जगमीत सिंह ने आयोग की लिखी चिट्ठी में कहा है, कनाडियाई नागरिकों की बचाव, सुरक्षा और अभिव्यक्ति की आजादी ही स्वस्थ लोकतंत्र के तत्व हैं. हमारे समुदाय (कनाडियाई सिख) को यह खतरा हमेशा से रहा है कि भारत कनाडा के लोकतांत्रिक मूल्यों में बाधा पैदा कर रहा है. गौरतलब हो जगमीत सिंह की पार्टी एनडीपी ने जस्टिन ट्रूडो की सरकार को समर्थन दिया हुआ है. 

ब्रिटेन के सांसद ने क्या कहा?

ब्रिटेन से सांसद और लेबर पार्टी के नेता तनमनजीत सिंह धेसी ने भी कनाडा के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कनाडा से आने वाली खबरें चिंताजनक है. ब्रिटेन के शहर स्लो से कई सिखों ने मुझसे संपर्क किया. वे चिंतित हैं, गुस्से में हैं और डरे हुए हैं.' 

तनमनजीत सिंह ने आगे लिखा, 'हम इस मामलें में ब्रितानी सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि न्याय मिल सके.'

कनाडा की विपक्षी पार्टी ने ट्रूडो से मांगे सबूत

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान पर कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के नेता पियरे पोइलिव्रे ने ट्रूडो पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि अगर आरोपों के पक्ष में सबूत पेश नहीं किए जाते तो वो (ट्रूडो) गलत साबित हो जाएंगे, इसलिए हमारे पास ऐसे सबूत होने चाहिए जो प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन कर सके. 

दरअसल पियरे पोइलिव्रे से मीडिया ने सवाल पूछा कि कनाडा के भारतीय राजनयिक को वापस भारत भेजने के अलावा और क्या कदम उठाए जा सकते हैं?

जवाब में पियरे पोइलिव्रे ने कहा कि जस्टिन ट्रूडो इस मामले में सफाई दें. कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के नेता ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को सभी तथ्यों के साथ आने की जरूरत है. हमें सभी संभावित सबूतों को जानने की जरूरत है, ताकि कनाडा के लोग इस मामले पर निर्णय ले सकें.'

पियरे पोइलिव्रे ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कोई तथ्य नहीं दिया है. उन्होंने एक बयान दिया और मैं बस इस बात पर जोर दूंगा कि उन्होंने मुझे निजी तौर पर उतना कुछ नहीं बताया जितना उन्होंने सार्वजनिक तौर पर बताया. इसलिए हम और ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं." 

ये भी पढ़ें:

आम सिखों को पीड़ित बताकर कैसे भेजा जाता है कनाडा, ये आंकड़े करते हैं बड़ा खुलासा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget