एक्सप्लोरर

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण 26 लोगों की हुई मौत, 40 ज्यादा लापता, जानें कैसे हैं हालात

Floods In Afghanistan: अफगानिस्तान में बाढ़ ने तबाही मचाई है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है. 40 से ज्यादा लोग बाढ़ में लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है.

Afghanistan Floods Update: दुनिया के कई हिस्सों में बाढ़ ने तबाही मचाई है. अफगानिस्तान भी इससे अछूता नहीं है. यहां मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोग लापता हैं. टोलो न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है. 

राज्य आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने कहा कि बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है. राहत और बचाव के लिए टीमें लगी हुई हैं. मूसलाधार बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

बाढ़ में 40 लोग लापता

सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने रविवार (23 जुलाई ) को कहा, "काबुल के पश्चिम में मैदान वार्डक प्रांत के जलरेज जिले में शनिवार देर रात अचानक आई बाढ़ के बाद लगभग 40 लोग लापता हैं. सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया गया है." 

गवर्नर ऑफिस ने दी जानकारी 

प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा कि बाढ़ के कारण सैकड़ों घर या तो क्षतिग्रस्त हो गए हैं या नष्ट हो गए हैं. माना जा रहा है कि लापता लोग ढह गए घरों के मलबे के नीचे हैं. बयान में यह भी कहा गया है कि बाढ़ के कारण किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है. बिगड़ते हालात के कारण राजधानी काबुल और मध्य बामियान प्रांत के बीच राजमार्ग भी बंद है. 

भारी बारिश की आशंका 

अफगानिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है, ऐसे में हालात और खराब हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले महीने अफगानिस्तान के तखर, कुनार, काबुल, मैदान वारदाक, परवान, और कई अन्य प्रांतों में लगभग 25 मिमी बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Imran Khan: 'इमरान खान ने पाकिस्तान को बना दिया दुनिया में हंसी का पात्र', बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के सलाहकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget