एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ से करीब 600 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित, पीएम शहबाज ने रद्द की ब्रिटेन यात्रा

Pakistan Declares Floods Is National Emergency: पाकिस्तान ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटेन की यात्रा रद्द कर दी है. सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है.

International Help Sought For Flood Victims: पाकिस्तान में भारी बारिश से आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है. इस कारण प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटेन की यात्रा घोषत कर दी है. पाकिस्तान में बाढ़ के कारण अब तक 1 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. सूत्रों के अनुसार अब तक कम से कम तीन करोड़ लोग बेघर हो गए हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार सिंध प्रांत में 14 जून से गुरुवार तक तकरीबन 306 लोगों की जान चली गई है. बलूचिस्तान में 234 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, खैबर पख्तूनख्वा तथा पंजाब प्रांत में 185-165 लोगों की मौत की सूचना है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 37 और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में नौ लोगों की मौत की जानकारी दी गई है.

अगस्त महीने के अंदर 166.8 मिमी बारिश दर्ज

पाकिस्तान के एक समाचार पत्र के अनुसार एनडीएमए ने बारिश के आंकड़े साझा किये हैं. जिसके अनुसार पाकिस्तान में अगस्त महीने के अंदर 166.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जो औसतन होने वाली 48 मिमी बारिश से 241 प्रतिशत कहीं ज्यादा है. सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सिंध और बलूचिस्तान में 784 प्रतिशत और 496 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है. अधिक बारिश के चलते पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में बाढ़ के हालात बने. इस कारण सिंध के दो दर्जन जिलों को आपदा प्रभावित भी घोषित किय गया.

जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने गुरुवार को बाढ़ के संबंध में वॉर रूम स्थापित करने की जानकारी दी थी. इन्हीं सभी हालातों के चलते पाकिस्तान में अब तक बाढ़ से तकरीबन एक हजार लोग मारे गए हैं. लाखों लोग एक स्थान से अपनी जान बचाकर दूसरे स्थान की तरफ पलायन कर गए हैं. इसी कारण पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है. गुरुवार को जारी एक बयान में सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने देश में बाढ़ की स्थिति को राष्ट्रीय आपातकाल करार दिया. अब प्रधानमंत्री ने अपनी ब्रिटेन यात्रा भी रद्द कर दी है.

बाढ़ पीढ़ितों के लिए पाकिस्तान ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है. सरकार ने लोगों के लिए चंदा का आह्वान किया है. सरकार का मानना है कि बाढ़ से काफी तबाही हुई है. ऐसे में इसकी राहत के लिए बड़ी राशि की जरूरत होगी. इसीलिए पाकिस्तान सरकार ने विदेशी पाकिस्तानियों सहित संपन्न लोगों से चंदा मांगा है.

यह भी पढ़ें

Pakistan: एंटी टेरर कोर्ट से इमरान खान को मिली बड़ी राहत, 1 सितंबर तक मिली जमानत... गिरफ्तारी पर रोक

अक्टूबर में होने वाले भारत-अमेरिका सैन्याभ्यास पर चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget