एक्सप्लोरर

स्पेन में 'जलप्रलय'! बाढ़ से अब तक 200 से ज्यादा की मौत, सरकार ने घोषित की इमरजेंसी

Spain Floods: स्पेन में अचानक आई भयानक बाढ़ से यहां के हालात बेहद खराब हो गए हैं. इस बाढ़ ने स्पेन में 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Flood in Spain: स्पेन इस समय बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 200 से अधिक लोगों की जान चली गई है. बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित वेलेंसिया शहर है. 

सीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, इस तूफान में कम से कम 205 लोगों की जान चली गई है. इसमें सबसे ज्यादा मौतें वालेंसिया शहर में हुई हैं. खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है. अधिकारियों ने बताया है कि कुछ इलाकों में सड़कें टूट गई हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं.

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

स्पेन के मौसम विभाग ने देश के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित तटीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, हुलेवा में लगातार 12 घंटों तक 140 मिलीमीटर बारिश हो सकती है. वहीं, अन्य इलाकों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रासेना, आंदेवालो और कोंडाडो क्षेत्रों में बारिश के लिए ऑरेंज और तूफानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने जताया दुख

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पूरा स्पेन उन लोगों के दर्द को महसूस कर सकता हैं, जो इस बाढ़ में अपने परिजनों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं. हम आप की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि इससे जल्द से जल्द उबरा जा सके. लोगों को घरों और कारों से निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. बाढ़ से तबाह इलाकों में 1,100 सेना के जवानों को तैनात किया गया है."

इमरजेंसी रिस्पांस यूनाइटेड 1000 सदस्यों को किया गया तैनात

स्पेनिश सेना के इमरजेंसी रिस्पांस यूनाइटेड के लगभग 1,000 सदस्यों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जो बचाव और सफाई प्रयासों में सहायता कर रहे हैं. हालांकि, कई क्षेत्रों में बिजली की कमी और फोन नेटवर्क भी बाधित हुआ है. 

मौसम वैज्ञानिकों ने इस मूसलाधार बारिश के लिए ‘दाना’ को जिम्मेदार ठहराया है. उनका मानना है कि यह तब होता है, जब एक ठंडी हवा की प्रणाली भूमध्य सागर के गर्म जल से टकराती है. जबकि इसके प्रभाव अक्सर स्थानीय होते हैं. इसी तरह की घटनाओं ने 1966 और 1957 में तबाही मचाई थी, जब टुरिया नदी उफान पर थी और उसने वेलेंसिया शहर को तबाह कर दिया था.

(खबर अपडेट हो रही है...)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया की राजधानी दश्मिक में एक बाद एक धमाके, फ्रांस के राष्ट्रपति के होटल के बाहर गिरा बम, सुरक्षित हैं मैंक्रो
सीरिया की राजधानी दश्मिक में एक बाद एक धमाके, फ्रांस के राष्ट्रपति के होटल के बाहर गिरा बम, सुरक्षित हैं मैंक्रो
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget