एक्सप्लोरर

US Mid Term Election: अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में उतर सकते हैं भारतीय मूल के ये पांच नेता, अहम हो सकती है भूमिका

भारतीय मूल के अमेरिकियों में सबसे वरिष्ठ मेंबर एमी बेरा है. रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल लगातार चौथी बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की दौड़ में शामिल हैं.

US Mid Term Election: अमेरिका में मंगलवार (8 नवंबर) को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (लोअर हाउस) के लिए मिड टर्म इलेक्शन होने वाले हैं. इस इलेक्शन की दौड़ में भारतीय मूल के पांच अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं. इलेक्शन एनालिस्ट की राय पर गौर किया जाए तो इन भारतीय-अमेरिकियों के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुने जाने की 100 फीसदी संभावना है.

अभी मौजूदा चार सांसद एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल के दोबारा से चुने जाने की उम्मीद है. ये चारों उम्मीदवार डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भारतीय अमेरिकियों के तथाकथित ‘समोसा कॉकस’ में आंत्रप्रेन्योर और कारोबारी श्री थानेदार (Shri Thanedar) शामिल हो सकते हैं, जो मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव लड़ रहे हैं.

प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मजबूत स्थिति में

इनमें सारे भारतीय मूल के अमेरिकियों में सबसे वरिष्ठ मेंबर बेरा है. वो कैलिफोर्निया की सातवीं कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव हैं. इस बार बेरा छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल लगातार चौथी बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की दौड़ में शामिल हैं.

पॉलिटिकल एनालिस्ट के अनुसार, चारों उम्मीदवार अपने रिपब्लिकन राइवल के खिलाफ मजबूत स्थिति में हैं. इसके आलावा श्री थानेदार की स्थिति भी मजबूत दिख रही है. थानेदार अगर चुने जाते हैं तो, वो बेरा, खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल के साथ अगली कांग्रेस में पांचवें भारतीय-अमेरिकी होंगे.

पहली इकलौती भारतीय-अमेरिकी महिला

चेन्नई में जन्मीं जयपाल (57) हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में चुनी जानेवाली पहली और इकलौती भारतीय-अमेरिकी महिला हैं. इस इलेक्शन में एक अन्य भारतीय-अमेरिकी मैरीलैंड राज्य में इतिहास रचने को तैयार हैं. मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलीगेट्स की पूर्व मेंबर अरुणा मिलर डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर राज्य के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद पर इलेक्शन लड़ रही हैं. पॉलिटिकल एनालिस्ट के अनुसार उनका जीतना तय है. अगर ऐसा होता है तो वो मैरीलैंड में इस पद पर इलेक्ट होने वाली पहली भारतीय अमेरिकी होंगी.

इस बीच, डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशियों ने आठ नवंबर को होने वाले मिड टर्म इलेक्शन के मद्देनजर भारतीय-अमेरिकियों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए हैं. वॉशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार (4 नवंबर) को कहा कि कुछ कड़े मुकाबलों में भारतीय-अमेरिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Exclusive: 'अमेरिका बदनाम करने की कर रहा कोशिश', एबीपी न्यूज़ से बोले पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के काउंसिल जनरल झा लियू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget