एक्सप्लोरर

Gun Firing In USA: अमेरिका में दो दिन में गोलीबारी की 3 घटनाओं में 9 की मौत, कैलिफोर्नियो में सात, आयोवा में दो की गई जान

अमेरिका के आयोवा में डेस मोइनेस शहर के एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में 2 छात्रों की मौत हो गई तो वहीं कैलीफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को से 30 मील दूर एक हाईवे के पास शूटिंग हुई.

Gun Violance In USA: अमेरिका के कैलीफोर्निया में सोमवार (23 जनवरी) को हुई फायरिंग में कुल 9 लोगों की मौत हो गई, पुलिस ने घटना के संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. सैन मेंटो स्थित पुलिस मुख्यालय ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को से 30 मील दक्षिण में हॉफ मून बे के पास स्थित हाईवे पर शूटिंग हुई थी.

सैन मेंटो पुलिस ने बताया कि ये पीड़ित दो अलग-अलग जगहों से मिले हैं. वहीं, अमेरिका के आयोवा में डेस मोइनेस शहर के एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में 2 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 1 टीचर गंभीर रूप से घायल है. डेस मोइनेस पुलिस ने दोनों मौत की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक, घायल टीचर की हालत भी गंभीर बनी हुई है. 

क्या बोले स्थानीय नेता?
कैलिफोर्निया के स्थानीय नेताओं ने ट्वीट कर बताया कि हमारे स्थानीय जिले में गोली चलने की वजह से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करता हूं, इसके लिए हम स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, हम वह करने की कोशिश करेंगे.

रविवार को भी हुई थी कैलिफोर्निया में फायरिंग
कैलिफोर्निया में दो दिनों के भीतर हुई यह तीसरी घटना है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. इससे पहले 22 जनवरी को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के मोंटेरे पार्क में चीनी नए साल के सेलिब्रेशन में हुई फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई थी.

इस फायरिंग की चपेट में कई लोग घायल हो गए थे. इस घटना के बाद बचाव अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कैलिफोर्निया शूटिंग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए अमेरिकी झंडे को एक दिन के लिए नीचे करने का आदेश दिया.

एशियाई बहुल इलाके में हुई फायरिंग
समाचार एजेंसी सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मोंटेरे पार्क में जहां फायरिंग हुई वहां पर एशियन मूल के लोग ज्यादा संख्या में रहते हैं. वहां पर कुल आबादी के 65.5 प्रतिशत लोग रहते हैं. इसलिए विशेषज्ञों के मुताबिक फायरिंग के पीछे की एक वजह नस्ल भेद भी हो सकती है. इस मामले की जांच FBI करेगी. एफबीआई लॉस एंजिल्स का फील्ड ऑफिस, स्थानीय पुलिस के साथ बातचीत में है, और सभी संबंधित अन्य एजेंसियों के साथ काम कर रहा है.

Pakistan Economic Crisis: PM शहबाज शरीफ का भीख मांगने का वीडियो वायरल, कहा- कर्ज मांगते हुए आ रही थी शर्म, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget