एक्सप्लोरर

Video: कराची की 16 मंजिला बिल्डिंग में आग का आतंक! जलकर राख हो गए कई दफ्तर

Pakistan Fire: कराची की जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वहां कई दफ्तर मौजूद थे. वहां रखी फाइलें आग में जलकर राख हो गईं. बिल्डिंग के पास मौजूद पेट्रोल पंप को बंद कराया गया.

Pakistan: पाकिस्तान के कराची में शनिवार की रात 16 मंजिला इमारत में आग लग गई. आग के कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, घटना कराची के शहराह-ए-फैसल इलाके की है. आग की चपेट में आने के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही बिल्डिंग में मौजूद दस्तावेज जलकर राख हो गए. 

स्थनीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग शहराह-ए-फैसल इलाके के पोर्टवे ट्रेड सेंटर में लगी. बताया जा रहा है कि यहां कई दफ्तर मौजूद थे जो आग की  चपेट में आ गए. दावा है कि यह आग आग सबसे पहले बिल्डिंग के ऊपर लगे एक होर्डिंग में लगी. इसके बाद आग फैलती चली गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

मौके पर दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां मौजूद थीं. हालांकि आग को बुझा पाना आसान नहीं था. दर्जन भर दमकल होने के बाद भी आग पर काबू न पाया जा सका. रिपोर्ट के मुताबिक पानी की कमी को पूरा करने के लिए दो टैंकर अतिरिक्त भेजे गए. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. 

बिल्डिंग के बगल में था पेट्रोल पंप 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसके ठीक बगल में पेट्रोल पम्प था. गनीमत रही कि आग ने पेट्रोल पम्प को अपनी चपेट में नहीं लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल पेट्रोल पम्प को बंद कर दिया गया है. फायर ब्रिगेड चीफ ने कहा कि आग के कारण वास्तविक नुकसान का अनुमान नहीं लग पाया है लेकिन हम लोग अंदर जाने का प्रयास कर रहे हैं. अंदर पहुंचने के बाद हमें नुकसान का अंदाजा लग पाएगा. 

एक अन्य अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ऊंचाई अधिक होने के कारण हमें आग को काबू में करने में दिक्कत हुई. स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आग से सुरक्षा के लिए इंतजामों की सख्त जरूरत है. खास तौर पर ऐसी बिल्डिंगों में जिनकी ऊंचाई ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: Russia-Iran Sukhoi Deal: रूस ईरान को देगा सुखोई-35 लड़ाकू जेट विमान, मास्को ने तीन साल पहले किया था ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget