एक्सप्लोरर

लंदन टॉवर में खराब फ्रीज के कारण लगी थी आग: पुलिस

लंदन: लंदन के ग्रेनफेल टॉवर में लगी भीषण आग एक फ्रीज में आई खराबी के चलते लगी थी. लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने यह भी कहा कि 24 मंजिला इस इमारत की सुरक्षा प्रणाली सभी सुरक्षा जांच में खरी नहीं उतरी.

स्कॉटलैंड यार्ड की डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट फियोना मैक्कोरमैक ने एक बयान जारी कर कहा कि इमारत में लगा तापरोधन और टाइल्स सुरक्षा जांच में खरे नहीं उतरे और जांच के दौरान इमारत की बाहरी सुरक्षा प्रणाली की अपेक्षा तापरोधन कहीं अधिक ज्वलनशील पाया गया.

समाचार पत्र 'इवनिंग स्टैंडर्ड' में फियोना के हवाले से कहा गया है कि पुलिस जनसंहार का मामला दर्ज करने पर विचार करेगी. पिछले सप्ताह लंदन के ग्रेनफेल टॉवर में लगी भीषण आग में 79 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए. मैक्कोरमैक ने हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जाहिर की है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फियोना ने कहा है कि पुलिस ने जांच में पाया है कि इमारत में आग लगने की मुख्य वजह चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में फ्रीज के फ्रीजर में आई खराबी थी और इमारत में जानबूझकर आग नहीं लगाई गई थी. फियोना ने कहा कि पुलिस हादसे से जुड़ी कंपनियों, संगठनों या लोगों के खिलाफ स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उल्लंघन का मामला दर्ज करने पर भी विचार कर रही है.

फियोना ने ग्रेनफेल टॉवर अग्निकांड को लंदन में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा अग्निकांड बताया. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि इमारत की बाहरी सुरक्षा प्रणाली तैयार करने में अवैध सामग्री तो इस्तेमाल नहीं की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget