एक्सप्लोरर

France Rafale: राफेल के सामने बौना साबित हुआ US का F-35 फाइटर जेट, जानें भारत के लिए क्यों है अच्छी बात

फिनलैंड में ट्राइडेंट अटलांटिक 25 अभ्यास के दौरान फ्रांस के राफेल जेट ने अमेरिकी F-35 पर ‘किल स्कोर’ किया. जानें इस घटना का भारत और वैश्विक हथियार बाजार पर क्या असर पड़ेगा.

फिनलैंड में आयोजित ट्राइडेंट अटलांटिक-25 सैन्य अभ्यास में फ्रांस का राफेल फाइटर जेट अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर पर भारी पड़ा. इस दौरान राफेल ने F-35 को अपने IRST (Infrared Search and Track) सिस्टम से लॉक कर लिया और बेसिक फाइटिंग मैन्युवर (BFM) में ‘किल स्कोर’ किया. हालांकि यह वास्तविक युद्ध नहीं था बल्कि प्रशिक्षण का हिस्सा था, लेकिन इसका मतलब है कि राफेल ने दृश्य सीमा के भीतर F-35 को परास्त कर दिया.

इस घटना ने यह साबित किया कि 4.5वीं पीढ़ी का राफेल अभी भी 5वीं पीढ़ी के F-35 को चुनौती देने में सक्षम है. यह खासकर तब महत्वपूर्ण हो जाता है जब F-35 को आधुनिक स्टील्थ तकनीक का सबसे मजबूत प्रतीक माना जाता है.

वैश्विक हथियार बाजार पर असर
राफेल और F-35 दोनों ही दुनिया के बड़े हथियार निर्यात कार्यक्रमों का हिस्सा हैं. अमेरिका लगातार अपने F-35 को NATO सहयोगियों और एशिया-प्रशांत देशों को बेच रहा है, वहीं फ्रांस अपने राफेल को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता है. इस अभ्यास के बाद राफेल की साख और भी बढ़ सकती है. निर्यात बाजार में वे देश जो स्टील्थ तकनीक पर निर्भर नहीं रहना चाहते, वे अब राफेल को प्राथमिकता दे सकते हैं. यह घटना खासतौर पर भारत के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि इंडियन एयरफोर्स पहले से ही राफेल का इस्तेमाल कर रही है.

फ्रांस और अमेरिका की प्रतिद्वंद्विता
हालांकि अमेरिका और फ्रांस दोनों NATO सहयोगी हैं, लेकिन लड़ाकू विमानों के निर्यात बाजार में वे एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं. फ्रांस इस घटना को प्रचारित कर अपने राफेल के पक्ष में माहौल बना रहा है. गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब राफेल ने अमेरिकी जेट को हराया’ हो. 2009 में UAE में हुए अभ्यास में भी एक फ्रेंच राफेल ने अमेरिकी F-22 रैप्टर पर किल स्कोर किया था.

भारत के लिए क्या मायने रखता है यह घटनाक्रम
भारत ने फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदे हैं. ऐसे में यह घटना भारतीय वायुसेना के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी. भारत पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान की हवाई ताकत के सामने राफेल को अपनी रणनीतिक बढ़त मानता है. साथ ही, यह घटना भविष्य में भारत को राफेल के और भी उन्नत वेरिएंट जैसे राफेल F4 पर विचार करने के लिए प्रेरित कर सकती है.

ये भी पढ़ें: पहले CM नीतीश कुमार या PM नरेंद्र मोदी किसका फोन उठाएंगे तेजस्वी यादव? दिया ये चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती हमले को लेकर सऊदी में बजा इमरजेंसी सायरन! सरकार ने जारी किया अलर्ट
हूती हमले को लेकर सऊदी में बजा इमरजेंसी सायरन! सरकार ने जारी किया अलर्ट
'ये हथकंडे...', आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात
'ये हथकंडे...', आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात
हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा
हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा
बांग्लादेश में शेख हसीना के 7 करीबियों को फांसी की सजा, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश में शेख हसीना के 7 करीबियों को फांसी की सजा, क्या हैं आरोप?

वीडियोज

KBC 18: Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan के साथ Time पर पहुंचने का Secret बताया
Bigg Boss 20: Mary Kom के बयान पर विवाद, Team ने Clarification के साथ मांगी माफी
Yaadein: 🤗Dev और Srishti की जिंदगी में लौटीं बहारें! गांव में मिली जिंदगी की नई खुशी। #sbs
Bigg Boss 20: Gullu-Kanika के Love Angle पर सवाल, Audience को क्यों लग रहा है Romance Fake?
Bigg Boss 20: Uditi Singh की One Life खत्म, Kanika Mann-Gullu की Chemistry बनी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा
हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा
UCC पर चर्चा के बीच गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का पहला बयान, जानें- क्या कहा?
UCC पर चर्चा के बीच गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का पहला बयान, जानें- क्या कहा?
IND vs AFG 2nd T20: दूसरे टी20 में भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; हुआ 1 बदलाव
दूसरे टी20 में भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; हुआ 1 बदलाव
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
Embed widget