एक्सप्लोरर

फरीदाबाद के छात्रों ने जीती माइक्रोसॉफ्ट एशिया टैलेंट हंट प्रतियोगिता

एशिया प्रतियोगिता की विजेता ने 15,000 डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट के रेडमंड स्थित मुख्यालय में मई माह में होने वाली वल्ड चैम्पियनशिप में स्थान पक्का कर लिया है, जिसकी ईनामी राशि एक लाख डॉलर है. वहीं दूसरे स्थान पर रही टीम को 5,000 डॉलर और तीसरे स्थान पर रही टीम को 1,000 डॉलर का पुरस्कार मिला.

सिडनी: फरीदाबाद के मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के छात्रों की एक टीम मंगलवार को यहां माइक्रोसॉफ्ट इमेजिन कप एशिया रीजनल सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप नें एक लाख डॉलर की ईनामी राशि के एक कदम करीब पहुंच गई है.

टीम ने 'कैली' (मीनिंग एयर) नाम का एक स्मार्ट ऑटोमेटेड एंटी पॉल्यूशन और ड्रग डिलिवरी मास्क बनाया है, जो विशेष रूप से दमा और सांस के रोगियों के लिए तैयार किया गया है. 'कैली' उत्तरी भारत व विशेषकर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) जैसे प्रदूषित इलाकों में रहने वाले सांस के मरीजों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है.

'कैली' टीम के आकाश भड़ाना ने बताया, "ऐसे वक्त में जब भारत सहित विभिन्न देशों में वायु प्रदूषण चिंता का बड़ा विषय है तब हम वायु प्रदूषण का रियल टाइम डेटा जुटा रहे हैं, जिसे विभिन्न हितधारकों और भारत सरकार द्वारा प्रयोग किया जा सकता है. वो हमारे एपीअई को अपनी परियोजनाओं में जोड़ सकते हैं और अधिक इन्साइट हासिल कर सकते हैं."

एशिया प्रतियोगिता की विजेता ने 15,000 डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट के रेडमंड स्थित मुख्यालय में मई माह में होने वाली वल्ड चैम्पियनशिप में स्थान पक्का कर लिया है, जिसकी इनामी राशि एक लाख डॉलर है. वहीं दूसरे स्थान पर रही टीम को 5,000 डॉलर और तीसरे स्थान पर रही टीम को 1,000 डॉलर का पुरस्कार मिला.

दूसरे स्थान पर 'रेल नोवा चाइना' टीम रही, जिसने एक रेल कंपोनेंट इंस्पेक्शन रोबोट (एआई प्लस आईओटी) का निर्माण किया. वहीं तीसरे स्थान पर फिलीपींस की 'यूएससीएड' टीम रही, जिसने एक्वा चेक ऐप बनाया था. एशिया फाइनलिस्ट दौड़ में 12 टीमें थी, जिसमें से तीन भारत की टीमें थीं.

अन्य दो टीमों में तमिलनाडु की वेल्लोरे इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और बेंगलुरू का आर.वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग शामिल है. 'ओलंपिक्स ऑफ टेक्नोलॉजी' के रूप में प्रसिद्ध इमेजिन कप एक वैश्विक वार्षिक प्रतियोगिता है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट प्रायोजित और होस्ट करता है. बीते 10 वर्षो में 190 से ज्यादा देशों के 16.5 लाख छात्रों ने 'इमेजिन कप' में भाग लिया है.

ये भी देखें

उड़ा राजनीति का राफेल निकला नया ई-मेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget