एक्सप्लोरर

Explained: रूस का टर्मिनेटर टैंक सपोर्ट सिस्टम यूक्रेन में मचा रहा तबाही, जानिए इसकी खूबियां और ये कितना खतरनाक है

Russia’s Terminator Tank Support System: टर्मिनेटर टैंक बाकी टैंकों के साथ यूक्रेन में कहर बरपा रहा है. बताया जा रहा है कि बीएमपीटी टर्मिनेटर टैंक को व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर तैनात किया गया है.

Russia’s Terminator Tank Support System: यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस ने अपने सबसे खतरनाक बीएमपीटी टर्मिनेटर टैंक (BMPT Terminator) को यूक्रेन में तैनात कर रखा है. पिछले साल सितंबर में रूस सेना ने युद्धाभ्यास के दौरान इस टैंक को ऑपरेशनल मंजूरी दी थी. अब रूसी सेना ने इसके नए वर्जन बीएमपीटी-72 को भी यूक्रेन के एक क्षेत्र में तैनात किया है. सैन्य अधिकारियों का कहना है कि ये टर्मिनेटर टैंक बाकी आर्मर्ड गाड़ियों के साथ मिलकर युद्ध के मैदान में व्यापक भूमिका निभा रहा है. जानिए यूक्रेन में तैनात किया टर्मिनेटर टैंक सपोर्ट सिस्टम क्या है और इसकी क्या-क्या खूबियां हैं.

टर्मिनेटर टैंक बाकी टैंकों के साथ यूक्रेन में कहर बरपा रहा है. यह सीमा इलाकों में गश्त कर भी सकता है. बताया जा रहा है कि बीएमपीटी टर्मिनेटर टैंक को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर तैनात किया गया है. 2022 की शुरुआत में ही टर्मिनेटर टैंक को औपचारिक रूप से रूसी सेना में तैनात किया गया था. रूस ने इसे साल 2017 में सीरिया के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में तैनात किया था. सीरिया के हेममीम हवाई अड्डे पर जब सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद, रूसी चीफ ऑफ जनरल जनरल वलेरी गेरासिमोव से मिले थे, तब उन तस्वीरों में यह टैंक दिखाई दिया था.

'टर्मिनेटर' क्या है?

टर्मिनेटर या बीएमपीटी रूस की ओर से विकसित एक टैंक सपोर्ट फाइटिंग सिस्टम है. विशेषज्ञों का कहना है कि रूस ने टर्मिनेटर को अफगान और सीरिया के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्य टैंकों की ताकत पहचानने के बाद विकसित किया था. इसको दुश्मन की पैदल सेना के खिलाफ रूसी टैंकों की रक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया था. यह टैंक शहरी क्षेत्र में लड़ाई के दौरान अपने दूसरे टैंक और ऑर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल को नजदीकी मदद देता है. जिससे दुश्मन की दांत खट्टे हो जाते हैं. कहा जाता है कि इसे पहली बार 9 साल पहले साल 2013 में रूसी आर्म्स एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था.

रूसी सेना ने इसे कहां तैनात किया है?

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमपी-टी टर्मिनेटर टैंक सपोर्ट वाहनों को रूस की सेना ने डोनबास के सेवेरोडनेट्स्क में तैनात किया है. रिपोर्ट में लिखा गया है कि टर्मिनेटर की उपस्थिति से पता चलता है कि सेंट्रल ग्रुपिंग ऑफ फोर्स (सीजीएफ) भी यूक्रेन में हमलों में शामिल है. सीजीएफ इस वाहन को क्षेत्ररक्षण करने वाला एकमात्र रूसी सेना का ग्रुप है. सीजीएफ यूक्रेन में हमलों के पहले चरण के दौरान पूर्वी कीव तक पहुंचने में असफल रहा था.

टर्मिनेटर की क्या-क्या खूबियां हैं?

टर्मिनेटर टैंक के मुख्य हथियारों में 130 एमएम की एटाका-30 मिसाइल लॉन्चर, दो 30 मिमी 2 ए, 42 ऑटो-तोप शामिल हैं. इस टैंक के दूसरे हथियारों में दो 30 मिमी एजी -17 डी ग्रेनेड लांचर और 7.62 मिमी पीकेटीएम मशीन गन हैं. टर्मिनेटर टैंक एक साथ सभी दिशाओं में फायरिंग कर सकता है. साथ ही यह दुश्मन की गोलीबारी को धवस्त करने में भी सक्षम है. यह हल्के और भारी बख्तरबंद लक्ष्यों को भी नष्ट कर देता है, जिससे दुश्मनों के हेलिकॉप्टर, ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई जहाजों को गिरने का खतरा होता है. इसको बनाने वाले यूराल्वगोनज़ावोड ने ही इस टैंक को टर्मिनेटर का नाम दिया था.

यह भी पढ़ें-

Pakistan Economy: पैसों की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने तेल बचाने के लिए ढूंढा नया तरीका, वर्किंग डे घटाने पर कर रहा विचार

QUAD Summit 2022: चीन की टेलिकॉम कंपनियों पर क्वाड कसेगा शिकंजा, चार देशों के समूह की ये है रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget