एक्सप्लोरर

यूरोपिय देशों ने फिर शुरू किया AstraZeneca वैक्सीन का इस्तेमाल, EU की एजेंसी से मिली क्लीन चिट

डब्लयूएचओ के बाद EU की ड्रग रेगुलेटरी एजेंसी ने भी AstraZeneca वैक्सीन को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि ये पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावकारी है. इसके बाद इस टीके पर रोक लगाने वाले ज्यादातर देशों ने इसके दोबारा इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है.

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को लेकर उठी शंका के बीच कुछ देशों ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी लेकिन अब उनमें से ज्यादातर देशों ने इसके दोबारा इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. गौरतलब है कि हाल ही में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने वाले लोगों में खून के थक्के की शिकायत पर जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन ने अस्थायी रूप से बैन लगा दिया था लेकिन अब इन देशों में दोबारा एस्ट्राजेनेका वैक्सीन शुरू की जा रही है

एस्ट्राजेनेका पर यूरोपीय संघ की ड्रग रेगुलेटरी एजेंसी ने ये कहा

बता दें कि यूरोपीय संघ की ड्रग रेगुलेटरी एजेंसी ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी बताया है.  यूरोपीय संघ की ड्रग रेगुलेटरी एजेंसी ने कहा है कि, “ हमारी वैज्ञानिक राय ये है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लोगों को कोविड-19 से बचाने में पूरी तरह से सेफ और प्रभावकारी है. ऐसी खबरें मिली थी कि टीकाकरण कराने के बाद कुछ लोगों ने ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत की है. लेकिन जांच करने के बाद ये पाया गया है कि ब्लड क्लॉटिंग या ब्रेन हैम्ब्रेज जैसी समस्याओं का वैक्सीन से कोई संबंध नही है.”

WHO ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को बताया सुरक्षित

वहीं, डब्ल्यूएचओ, यूरोप के दवाओं के नियामक और एस्ट्राजेनेका ने खुद इस बात को  दोहराया है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि इस वैक्सीन के इस्तेमाल से खून के थक्कों या  मस्तिष्क रक्तस्राव का खतरा बढ़ गया है. डब्लयूएचओ ने भी एस्ट्राजेनेका को क्लीन चिट देते हुए कहा कि वैक्सीन और खून के थक्कों का कोई संपर्क नहीं मिला है. गौरतलब है कि फ्रांस, स्पेन, इटली और जर्मनी ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. इन देशों का कहना था कि वैक्सीन के इस्तेमाल से लोग खून के थक्कों की शिकायतें कर रहे हैं

भारत में कोविशील्ड के नाम से बनती है एस्ट्राजेनेका वैक्सीन

बता दें कि भारत में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट में कोविशील्ड के नाम से तैयार किया जा रहा है. भारत में काफी तेजी से टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है और अभी तक इस वैक्सीन से संबंधित कोई समस्या नहीं आई है. और अब अन्य देशों में भी एक बार फिर एस्ट्राजेनेका का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

WHO के बाद AstraZeneca वैक्सीन को EU ने बताया सुरक्षित, कहा- खून का थक्का जमने का खतरा नहीं

कैलिफोर्निया में मिला कोरोना का स्ट्रेन ज्यादा चिंताजनक, जानिए CDC ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

240 लोगों को ले जा रहा जहाज जावा समुद्र में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
240 लोगों को ले जा रहा जहाज जावा समुद्र में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS का अमेरिका को सख्त मैसेज
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS का अमेरिका को सख्त मैसेज
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
BRICS में भारत की कूटनीतिक जीत, मतभेद के बीच ईरान-UAE में बनी सहमति
BRICS में भारत की कूटनीतिक जीत, मतभेद के बीच ईरान-UAE में बनी सहमति

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
BRICS में पहलगाम हमले की निंदा, शुभम की पत्नी बोलीं- PM मोदी का दिल से आभार
BRICS में पहलगाम हमले की निंदा, शुभम की पत्नी बोलीं- PM मोदी का दिल से आभार
वो खूंखार विलेन, जो 150 फिल्मों में बना रेपिस्ट, कभी था फुटबॉलर
वो खूंखार विलेन, जो 150 फिल्मों में बना रेपिस्ट, कभी था फुटबॉलर
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी करेंगे 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक, समिट में आज क्या-क्या होगा
LIVE: PM मोदी की 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक, BRICS में आज क्या-क्या होगा
'सरेंडर नहीं करेगा ईरान', US पर भड़के पेजेशकियान, ब्रिक्स से दी चेतावनी
'सरेंडर नहीं करेगा ईरान', US पर भड़के पेजेशकियान, ब्रिक्स से दी चेतावनी
DUSU छात्रसंघ अध्यक्ष को क्या सुविधाएं मिलती हैं, क्या सैलरी भी मिलती है?
DUSU छात्रसंघ अध्यक्ष को क्या सुविधाएं मिलती हैं, क्या सैलरी भी मिलती है?
पिंजरा तोड़ रेस्क्यू टीम पर झपट पड़ा तेंदुआ- दिल दहला देगा वीडियो
पिंजरा तोड़ रेस्क्यू टीम पर झपट पड़ा तेंदुआ- दिल दहला देगा वीडियो
Embed widget