एक्सप्लोरर

UAE एयरलाइंस ने 20 देशों के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध, सऊदी अरब में एंट्री करने की अनुमति नहीं

एतिहाद और अमीरात एयरलाइन ने 20 देशों के यात्रियों की उड़ान पर प्रतिबंध लगाया है. हालांकि यह प्रतिबंध अस्थाई समय के लिए ही लगाया गया है. इन देशों में अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली और भारत मुख्य रूप से शामिल हैं.

दुबईः यूएई एयरलाइंस ने 20 देशों के यात्रियों पर उनकी एयरलाइंस से उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है. यूएई एयरलाइंस ने प्रतिबंध लगाने वाले शासन की ओर से जारी ताजा निर्देशों के अनुसार सऊदी अरब के लिए यात्री उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि एतिहाद एयरवेज और अमीरात की आधिकारिक वेबसाइटों में बुधवार को यह जानकारी अपडेट की गई है. यह आदेश सऊदी समय के अनुसार, तीन फरवरी की रात नौ बजे से प्रभावी हो जाएगा.

20 देशों के यात्रियों पर लगा प्रतिबंध

एतिहाद की आधिकारिक वेबसाइट पर एक सलाह दी गई है, जिसमें कहा गया है, "सऊदी समय के अनुसार तीन फरवरी की रात नौ बजे से यदि आप पिछले 14 दिनों में निम्नलिखित देशों में से किसी से यात्रा करना चाह रहे हैं, तो आपको सऊदी अरब में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इन देशों में अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, पाकिस्तान, ब्राजील, पुर्तगाल, ब्रिटेन, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, लेबनान, मिस्र, भारत और जापान शामिल हैं."

कुछ लोगों को मिली इससे छूट

नोटिस में कहा गया है कि प्रतिबंध सऊदी नागरिकों, राजनयिकों, स्वास्थ्य चिकित्सकों और उनके परिवारों पर लागू नहीं होते हैं. इसमें कहा गया है कि पिछले 14 दिनों में इन प्रतिबंधित देशों से यात्रा करने वाले लोगों को सऊदी अरब पहुंचने पर 14 दिनों की अवधि के लिए अपने घर में क्वारंटीन रहना होगा.

होना पड़ेगा क्वॉरंटीन

इस एडवाइजरी में सऊदी नागरिकों के लिए भी सात दिनों के अनिवार्य क्वॉरंटीन का उल्लेख किया गया है, भले ही उन्होंने किसी भी प्रतिबंधित देश से यात्रा न की हो. हालांकि, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य चिकित्सकों के लिए एक छूट दी जाएगी. इन्हें सऊदी अरब पहुंचने पर 14 दिनों की अवधि के लिए अपने घर में क्वॉरंटीन करते हुए प्रवेश करने की अनुमति दी गई है.

अमीरात (एमिरेट्स) एयरलाइन की वेबसाइट पर एक आधिकारिक अपडेट में कहा गया है, "सऊदी अरब की सरकार के निर्देश के अनुसार, एमिरेट्स दुबई से सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स पर गैर सऊदी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक स्वीकार नहीं करेगी."

इसे भी पढ़ेंः किसान आंदोलन पर Virat Kohli ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा

किसान आंदोलन में दिल्ली पुलिस नहीं कर पाएगी बसों का इस्तेमाल? दिल्ली सरकार का निर्देश- वापस करें 576 DTC बसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget