एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन में दिल्ली पुलिस नहीं कर पाएगी बसों का इस्तेमाल? दिल्ली सरकार का निर्देश- वापस करें 576 DTC बसें

दिल्ली परिवहन निगम की ये सभी बसें किसान आंदोलन में अलग अलग सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आवाजाही के लिये इस्तेमाल की जा रही हैं. DTC द्वारा बसें दिल्ली पुलिस को ही जारी की जाती हैं.

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि वे डीटीसी की 576 बसों को वापस लौटा दें. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से DTC (दिल्ली परिवहन निगम) को निर्देश दिया गया है कि दिल्ली पुलिस को मुहैया कराई गयीं बसें लौटाई जायें.

दिल्ली परिवहन निगम की ये सभी बसें किसान आंदोलन में अलग अलग सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आवाजाही के लिये इस्तेमाल की जा रही हैं. DTC द्वारा बसें दिल्ली पुलिस को ही जारी की जाती हैं.

इसके साथ ही परिवहन विभाग ने DTC को निर्देश दिए हैं कि बिना सरकार की अनुमति के दिल्ली पुलिस को बसें नहीं दें. परिवहन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस द्वारा किसान आंदोलन की शुरुआत के बाद से ही DTC की बसें बड़ी संख्या में इस्तेमाल की जा रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक पूरी दिल्ली की करीब 10% बसें दिल्ली पुलिस की ड्यूटी में लग जाने से आम यात्रियों की परेशानी और शिकायत बढ़ गयी है. इसलिये कहा जा रहा है कि अगर दिल्ली पुलिस को बसों की ज़रूरत है तो वह कॉन्ट्रेक्ट बसों को हायर करें ना कि DTC बसों को ब्लॉक करें.

गौरतलब है कि किसानों की तरफ से गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान कई सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था. इस दौरान डीटीसी बसों में भी तोड़फोड़ की गई थी.

दिल्ली पुलिस की तरफ से लगातार अपने जवानों को दिल्ली सीमाओं के पास प्रदर्शन स्थल पर पहुंचाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम की बसों का इस्तेमाल किया जाता रहा है. ऐसे में दिल्ली सरकार की तरफ से डीटीसी बसों की वापसी के निर्देश के बाद सवाल उठता है कि कैसे दिल्ली पुलिस अपने जवानों की आवाजाही आसानी से कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: DTC में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, ऑनलाइन बस पास सेवा की हुई शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget