एक्सप्लोरर

French Election 2022: लगातार दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए एमैनुएल मैक्रों, दुनियाभर से मिल रही शुभकामनाएं

French Election 2022: फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने देश में चल रहे राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है. वोटिंग के दौरान उन्होंने 58.2 प्रतिशत वोट हासिल किए.

French Election 2022: फ्रांस में राष्ट्रपति पद के चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कट्टर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन को हरा दिया है. फ्रांस के स्थानीय मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में 58.2 प्रतिशत वोट के साथ एमैनुएल मैक्रों ने दूसरा कार्यकाल जीता है. बताया जा रहा है कि कट्टर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन ने 41.8 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं.

फिलहाल फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दुनिया भर से बधाई संदेश और शुभकामनाएं राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को मिल रही है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर मैक्रों को अंग्रेजी और फ्रेंच में बधाई दी है. जॉनसन ने ट्वीट करते हुए लिखा 'फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में आपके फिर से चुने जाने पर एमैनुएल मैक्रों को बधाई. फ्रांस हमारे सबसे करीबी और सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक है. मैं उन मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखने के लिए तत्पर हूं जो हमारे दोनों देशों और दुनिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं.'

वहीं फ्रांस 24 के अनुसार बताया जा रहा है कि इटली के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी ने एक बयान में कहा कि "फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव में एमैनुएल मैक्रों की जीत पूरे यूरोप के लिए बहुत अच्छी खबर है." बता दें कि एमैनुएल मैक्रों का जन्म दिसंबर 1977 में अमीन्स में हुआ था. उन्होंने इकोले नेशनेल डी'एडमिनिस्ट्रेशन (ईएनए) में भाग लिया जहां उन्होंने 2004 में स्नातक की उपाधि मिली.

उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले वित्त महानिरीक्षक के रूम में चार साल तक काम किया. इसके अलावा उन्होंने अगस्त 2014 से अगस्त 2016 तक अर्थव्यवस्था, उद्योग और डिजिटल मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया. फिलहाल राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के बाद एमैनुएल मैक्रों पिछले 20 साल में लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति बन गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Lata Deenanath Mangeshkar Award: 'इस बार राखी पर नहीं होंगी लता दीदी', पहला सम्मान मिलने के बाद बोले पीएम मोदी

Hubli Violence: CM बसवराज ने हुबली हिंसा को बताया बड़ी साजिश, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget