एक्सप्लोरर

Elon Musk on Slavery: गुलामी को लेकर ब्रिटिश साम्राज्य से जुड़ा पोस्ट X पर वायरल, बाइबल का जिक्र कर एलन मस्क ने कही ये बात

स्पेस कंपनी 'स्पेस एक्स' और ऑटोमेटिव फर्म 'टेस्ला इंक' के चीफ ने एक्स पोस्ट में यह भी लिखा, "सभ्यता की शुरुआत से लेकर कुछ 100 साल पहले तक गुलामी या वास्तविक गुलामी दुनिया भर में मानक प्रथा थी."

Elon Musk on Slavery: अमेरिका के जाने-माने कारोबारी एलन मस्क ने गुलामी को लेकर बड़ा दावा किया है. मंगलवार (15 अक्टूबर, 2024) को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले टि्वटर नाम था) पर पोस्ट के जरिए कहा, "आज कल बहुत से लोग नहीं जानते कि वैश्विक गुलामी के विशाल बहुमत को खत्म करने के पीछे ब्रिटिश साम्राज्य ही प्रेरक शक्ति थी."

स्पेस कंपनी 'स्पेस एक्स' और ऑटोमेटिव फर्म 'टेस्ला इंक' के चीफ ने एक्स पोस्ट में यह भी लिखा, "सभ्यता की शुरुआत से लेकर कुछ 100 साल पहले तक गुलामी या वास्तविक गुलामी दुनिया भर में मानक प्रथा थी. उदाहरण के लिए, बाइबल में भी इसकी विस्तार से चर्चा की गई है."

एलन मस्क ने गुलामी पर क्यों कही यह बात?

53 साल के एलन मस्क की गुलामी को लेकर ताजा टिप्पणी उस पोस्ट पर रिएक्शन के रूप में आई, जिसे थिंकिंग वेस्ट नाम के हैंडल से एक्स पर किया गया था. @thinkingwest के लंबे थ्रेड में कहा गया था कि ब्रिटिश साम्राज्य कुछ मायनों में भलाई के लिए एक शक्ति थी. कई जगहों पर इसने कब्जा किया पर जीवन स्तर को ऊपर उठाया, बुनियादी ढांचे का विकास किया और शिक्षा को भी बढ़ावा दिया.

Elon Musk on Slavery: गुलामी को लेकर ब्रिटिश साम्राज्य से जुड़ा पोस्ट X पर वायरल, बाइबल का जिक्र कर एलन मस्क ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर और लोगों ने भी किया रिएक्ट 

एलन मस्क की प्रतिक्रिया के बाद @thinkingwest की ओर से कमेंट किया गया, "ब्रिटिश साम्राज्य परफेक्ट (परिपूर्ण) नहीं था पर उनके हर पहलू को राक्षसी बनाने का आधुनिक जुनून लगता होता है. उन्होंने दुनिया के लिए बहुत कुछ अच्छा भी किया है." @Sassafrass_84 के हैंडल से लिखा गया, "कुछ हद तक हम सभी गुलाम हैं. बहुत सारे लोग इतिहास मिटाने के प्रयास कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो हम उसे दोहराने की प्रवृत्ति रखते हैं." @PlanetOfMemes ने कमेंट किया, "इतिहास में हर स्किन कलर एक पॉइंट पर गुलाम रहा है."

यह भी पढ़ेंः वायनाड में कांग्रेस का बड़ा दांव! राहुल गांधी की छोड़ी सीट से बहन प्रियंका गांधी बना दी गईं उम्मीदवार, EC की PC के बाद ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget