एक्सप्लोरर

Twitter डील आगे नहीं बढ़ने की संभावना, 20 फीसदी फर्जी अकाउंट को लेकर एलन मस्क ने कही ये बात

Twitter Deal: एलन मस्क (Elon Musk) का कहना है कि ट्विटर पर मौजूद 22.9 करोड़ अकाउंट में से कम से कम 20 फीसदी अकाउंट ‘स्पैम बोट' द्वारा संचालित किए जा रहे हैं.

Elon Musk on Twitter Deal: ट्विटर डील फिलहाल आगे नहीं बढ़ने की संभावना है. ट्विटर पर स्पैम खाते को लेकर ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और एलन मस्क के बीच जंग छिड़ी हुई है. टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) का कहना है कि ट्विटर डील 20 फीसदी स्पैम या फर्जी खातों की पेशकश के आधार पर आगे नहीं बढ़ सकती है. एलन मस्क (Elon Musk) का अनुमान है कि ट्विटर पर मौजूद 22.9 करोड़ अकाउंट में से कम से कम 20 फीसदी अकाउंट ‘स्पैम बोट' द्वारा संचालित किए जा रहे हैं. जो ट्विटर के दावे का 4 गुना है या इससे भी अधिक हो सकता है. 

Twitter डील फिलहाल आगे नहीं बढ़ने की संभावना

एलन मस्क (Elon Musk) का कहना है कि उनका प्रस्ताव ट्विटर के एसईसी फाइलिंग के सटीक होने पर आधारित था. कल, ट्विटर के सीईओ ने सार्वजनिक रूप से 5% से कम अकाउंट के फर्जी होने के सबूत दिखाने से इनकार कर दिया. यह सौदा तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक इसका समाधान नहीं हो पाता है. पराग अग्रवाल ने बताया था कि कैसे ट्विटर स्पैम और फर्जी खातों से लड़ रहा है. उन्होंने कहा था कि ट्विटर ‘स्पैम बोट’ से निपटने की कवायद में जुटा है और साइट पर मौजूद पांच फीसदी से भी कम अकाउंट फर्जी हैं.

फर्जी ट्विटर अकाउंट को लेकर अग्रवाल और मस्क भिड़े

पराग अग्रवाल के इस ट्वीट के जवाब में मस्क ने आपत्ति जताई और 44 अरब डॉलर के ट्विटर अधिग्रहण सौदे को रोक दिया. मस्क ने अग्रवाल के ट्विटर थ्रेड के जवाब में 'पाइल ऑफ पू'  की इमोजी भी भेजी है. बता दें कि एलन मस्क ने सोमवार को संकेत दिए थे कि वह माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर से कम राशि का भुगतान करना चाहेंगे. मस्क ने पिछले महीने साइट की खरीदारी के लिए 44 अरब डॉलर की पेशकेश की थी.

20 फीसदी स्पैम अकाउंट का दावा

‘ब्लूमबर्ग न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मियामी में आयोजित एक ‘टेक’ सम्मेलन में मस्क ने कहा कि ट्विटर के अधिग्रहण के संबंध में एक कम कीमत वाला समझौता संभव है.वेबसाइट ने एक ट्विटर यूजर द्वारा प्रसारित सम्मेलन के लाइव वीडियो के आधार पर यह रिपोर्ट प्रकाशित की है.‘ऑल इन समिट’ में मस्क ने अनुमान जताया कि ट्विटर पर मौजूद 22.9 करोड़ अकाउंट में से कम से कम 20 फीसदी अकाउंट ‘स्पैम बोट’ द्वारा संचालित किए जा रहे हैं. फिलहाल सम्मेलन में मस्क द्वारा की गई टिप्पणियों से विश्लेषक अटकलें लगा रहे हैं कि टेस्ला के CEO या तो इस डील से पीछे हटना चाहते हैं या फिर कम कीमत में ट्विटर के अधिग्रहण की कवायद में जुटे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget