एक्सप्लोरर

'पैसा कमाने के लिए नहीं की ये डील, बल्कि मानवता...' एलन मस्क ने बताई Twitter खरीदने की वजह

Elon Musk: एलन मस्क ने अपनी पोस्ट लिखा कि यहां अभी ऐसा बड़ा खतरा सामने है कि सोशल मीडिया कट्टर दक्षिणपंथ और कट्टर वामपंथ के बीच में बंट जाएगा और हमारी सोसाइटी में और नफरत फैलाएगा.

Elon Musk Twitter Deal: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) की डील फाइनल करने से एक दिन पहले गुरुवार (27 अक्टूबर) को लंबा चौड़ा स्टेटमेंट जारी किया. मस्क ने अपनी इस स्टेटमेंट में इस डील पीछे उनके मकसद का खुलासा किया है. इसके अलावा मस्क ने इस प्लेटफॉर्म पर एडवरटाइजिंग को लेकर भी अपनी राय जाहिर की. 

एलन मस्क ने ट्विटर पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैंने ट्विटर क्यों खरीदा है और मैं एडवरटाइजिंग के बारे में क्या सोचता हूं, इसपर काफी अटकलें लगाई गई हैं, जिनमें से ज्यादातर गलत ही रही हैं. ट्विटर का अधिग्रहण करने की वजह ये है कि हमारी आने वाली सभ्यता के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेस होना चाहिए, जहां अलग-अलग विचारधारा, विश्वास के लोग बिना हिंसा के स्वस्थ चर्चा कर सकें." 

मस्क ने किस खतरे का किया जिक्र

एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, यहां अभी ऐसा बड़ा खतरा सामने है कि सोशल मीडिया कट्टर दक्षिणपंथ और कट्टर वामपंथ के बीच में बंट जाएगा और हमारी सोसाइटी में और नफरत फैलाएगा. ज्यादा क्लिक की चाह में अधिकतर ट्रेडिशनल मीडिया संस्थानों ने इस कट्टरवाद को हवा दी है क्योंकि उनको लगता है कि इसी से पैसा आता है. लेकिन ऐसा करने के चक्कर में संवाद का मौका खो गया है. 

पैसा बनाने के लिए नहीं खरीदा

मस्क ने अपने पोस्ट में आगे लिखते हुए कहा, 'ट्विटर के साथ डील पैसा कमाने के लिए नहीं की है. मैंने यह डील मानवता के लिए की है, जिससे मुझे प्यार है. मैं यह पूरी विनम्रता के साथ कर रहा हूं क्योंकि ऐसे लक्ष्य को हासिल करने में असफलता मिले, ऐसा संभव है ये मानकर चलना चाहिए. हम ट्विटर को सबसे ज्यादा सम्मानित एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म बनना चाहते हैं, जो आपके ब्रांड और एंटरप्राइज को मजबूत करेगा.'

बता दें, कई महीनों से ट्विटर खरीदने को लेकर चल रही खींचतान के बीच एलन मस्क को डेलावेयर कोर्ट से आदेश मिला हुआ है कि वो मौजूदा शर्तों पर डील को 28 अक्टूबर तक फाइनल करें. ऐसा नहीं करने पर उन्हे उन्हें फुल ट्रायल से गुजरना होगा. इससे एक दिन पहले मस्क ने ट्विटर पर यह पोस्ट जारी की है. 

इसे भी पढ़ें-

तेलंगाना: TRS विधायकों को 250 करोड़ का ऑफर देने के आरोप में 'BJP एजेंट' गिरफ्तार, कैश भी बरामद, भाजपा बोली- राजनीतिक ड्रामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget