एक्सप्लोरर

मिस्र: आईएसआईएस के धमाकों में 45 की मौत, 119 घायल

काहिरा: मिस्र के दो शहरों तांता और एलेक्जेंड्रिया में प्रार्थना के लिये जुटे श्रद्धालुओं की भीड़ को निशाना बनाते हुये आईएसआईए ने जो दो अलग-अलग बम धमाके किए थे उसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी और 120 अन्य घायल हो गये. हाल के सालों में यहां अल्पसंख्यक ईसाइयों पर किया गया यह सबसे बड़ा हमला है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक पहला धमाका काहिरा से करीब 120 किलोमीटर दूर नील डेल्टा में तांता शहर के सेंट जॉर्ज कॉप्टिक चर्च में हुआ. इसमें 27 लोगों की मौत हो गयी जबकि 78 अन्य घायल हो गये. सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले है कि ईस्टर से पहले के रविवार के मौके पर चर्च में इसाई प्रार्थना के दौरान एक शख्स ने चर्च में विस्फोटक उपकरण रखे. हालांकि अन्य का कहना है कि एक आत्मघाती हमलावर ने इस हमले को अंजाम दिया. विस्फोट में चर्च के हॉल में अगली कतार में बैठे लोगों को निशाना बनाया गया था. इस धमाके में मारे जाने वालों में तांता कोर्ट के प्रमुख सैमुअल जार्ज भी शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि इसके कुछ घंटों बाद अलेक्जेंड्रिया के मनशिया जिले के सेंट मार्क्‍स कॉप्टिक ऑथरेडॉक्स कैथ्रेडल में भी एक आत्मघाती हमलावर ने धमाका किया. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक एलेक्जेंड्रिया के आत्मघाती बम धमाके में पुलिस कर्मियों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य घायल हो गये. ताज़ा आंकड़े से तांता और अलेक्जेंड्रिया में हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 45 हो गई है. इस्लामिक स्टेट ने दोनों ही विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है. आईएसआईएस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, ‘‘इस्लामिक स्टेट दस्तों ने तांता और अलेक्जेंड्रिया में दोनों गिरजाघरों पर हमलों को अंजाम दिया.’’ मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फह अल सिसी ने बम विस्फोटों के बाद ‘महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचों’ की रक्षा के लिए सैन्य तैनाती का आदेश दिया. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति सिसी ने आदेश दिया है कि सभी प्रांतों में महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचों की रक्षा के लिए सेना की तैनाती की जाए.’’ एक बयान में गृह मंत्रालय ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक बेल्ट का इस्तेमाल कर खुद को एलेक्जेंड्रिया में चर्च के अंदर उड़ाने की साजिश रची थी लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे रोक दिया. मंत्रालय ने कहा कि आत्मघाती हमलावर को कैथ्रेडल में रोकने की कोशिश के दौरान एक पुलिस अधिकारी और एक महिला पुलिसकर्मी समेत तीन लोग मारे गये. इस बीच सुरक्षा बलों ने तांता शहर के सिडी अब्दुल रहीम मस्जिद में दो विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया है. हमले के बाद राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी ने राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक बुलाई है. राष्ट्रीय रक्षा परिषद में प्रधानमंत्री, संसद अध्यक्ष, रक्षा मंत्री और मिस्र की सशस्त्र सेनाओं के कमांडर होते हैं. इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति करते हैं. मिस्र ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है. राष्ट्रपति अल-सीसी ने घायलों के इलाज के लिये सैन्य अस्पतालों को खोलने के आदेश दिये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget