एक्सप्लोरर

भूकंप से फिर कांपी धरती! 7.4 तीव्रता के Earthquake से चिली में दहशत, घरों को खाली करने और सुनामी का अलर्ट

Earthquake in Chile: चिली के राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तटीय क्षेत्रों को खाली करने का निर्देश दिया गया है. भूकंप के साथ ही लोग घरों से निकलकर खाली स्थान की तरफ भागने लगे.

Earthquake in Chile: दक्षिण अमेरिकी के दो देशों अर्जेंटीना और चिली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है. यह झटका समुद्र के अंदर आया, जिससे आसपास के इलाकों में भी हलचल महसूस की गई. देश के दक्षिणी छोर के करीब रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे अपना इलाका खाली कर दें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.

सुनामी की चेतावनी जारी की गई

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तटीय क्षेत्रों को खाली करने का निर्देश दिया गया है. भूकंप के तेज झटके के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है. नेशनल डिजस्टर प्रिवेंशन एंड रिस्पांस सर्विस ने कहा कि सुनामी की चेतावनी के कारण, मैगलन क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया गया है.

घरों से निकलकर भागे लोग

यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के शहर उशुआइया से 219 किलोमीटर (173 मील) दक्षिण में समुद्र के नीचे था. भूकंप के तेज झटके के साथ ही लोग घरों से निकलकर खाली स्थान की तरफ भागने लगे. फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहत की खबर नहीं है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चिली के पुंटा एरेनास और अर्जेंटीना के रियो गालेगोस शहरों में भी कंपन महसूस किए गए.

सबसे कम आबादी वाला क्षेत्र है मैगलन 

मैगलन चिली का सबसे बड़ा और सबसे दक्षिणी क्षेत्र है और सबसे कम आबादी वाला क्षेत्र है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2017 में इसकी कुल आबादी लगभग एक लाख 66 हजार थी. चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि भूकंप से निपटने के लिए देश के सभी संसाधन उपलब्ध हैं. भूकंप के लिहाज से चिली और अर्जेंटीना संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र रिंग ऑफ फायर कहलाने वाले भूभाग में स्थित है.

ये भी पढ़ें : Nuclear War: कौन था पाकिस्तान को परमाणु बम देने वाला भोपाली परिवार का बेटा, 16 दिन में यूरोप के सीक्रेट मिशन से चुराया फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget