एक्सप्लोरर

China Flood: चीन के हेबेई प्रांत में बाढ़ ने मचाई तबाही, 29 लोगों की मौत, 16 लापता

Floods In China: चीन के हेबेई प्रांत में बाढ़ के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 16 लापता हैं. हालात को देखते हुए सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त फंड जारी किया है.

China Floods: चीन के हेबेई प्रांत में बाढ़ तबाही मचाये हुए है. अब तक यहां बाढ़ के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही हेबेई में बाढ़ की वजह से 16 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. चीन के सरकारी मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के हफ्तों में इस क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. 

ग्लोबल टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि 10 अगस्त तक हेबेई प्रांत में आपदाओं के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, प्राकृतिक आपदा के चलते चीन के हेबेई प्रांत को करीब 95.811 बिलियन युआन के नुकसान का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार, खतरे को देखते हुए 17 लाख लोगों को यहां से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है. इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बाद पुनर्निमाण के काम में  करीब दो साल का समय लग सकता है. 

गवर्नर ने बताया गंभीर प्राकृतिक आपदा 

प्रांत के अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों, बाढ़ पीड़ितों और उनके प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. हेबेई प्रांत के कार्यकारी उप-गवर्नर झांग चेंगझोंग ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हेबेई प्रांत में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है. लंबे समय तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण गंभीर आपदा की स्थिति पैदा हो गई है.

अधिकारी अलर्ट पर 

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शुक्रवार को आपदा रोकथाम और राहत के लिए तत्काल 1.46 बिलियन युआन का अतिरिक्त आवंटन किया. प्रांत में बाढ़ शुरू होने के बाद से अधिकारी अलर्ट पर हैं और पीड़ितों को हर संभव मदद दी जा रही है.  बता दें कि बाढ़ के कारण क्षेत्र के कई घरों और बिल्डिंग्स में पानी भर गया है. साथ ही कई दुकानों, ऑफिसों और स्कूलों में भी पानी भर गया है. हेबेई में जलजमाव के कारण यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो गई है. 

ये भी पढ़ें: Jail In China: चीन की जेल में बंद ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार ने बताई दर्दनाक कहानी, इस तरह की यातनाएं दे रहा बीजिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget