एक्सप्लोरर

China Covid-19 Cases: डैंजर में ड्रैगन! जीरो कोविड पॉलिसी के चलते बवाल के बीच चीन में गई दो और जान

Covid 19 News : चीन में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है. कोरोना नियमों में ढिलाई देने के बाद काफी तेजी से फैल रहा है.

China Covid-19 Cases: चीन में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है. चीन ने अपने यहां लोगों पर लगे प्रतिबंधों के नियमों में ढिलाई दी है. चीन की सरकार ने सोमवार (19 दिसंबर) को देश में हुई दो मौतों के बारे में बताया है. बीजिंग ने घोषणा की थी, कि वह प्रतिबंधों को हटा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर वायरस को तीन साल तक रोक कर रखा था, लेकिन पिछले महीने में इस नीति का व्यापक विरोध शुरू हो गया.

सरकार द्वारा सख्त एंटी-वायरस नियंत्रणों को कम करने के बाद यह संक्रमण शहरों में फैल रहा है. एक उच्च चीनी स्वास्थ्य अधिकारी का मानना है कि देश कोविड संक्रमण (Covid Infection) की तीन संभावित लहरों में से पहली लहर का सामना कर रहा है.

फरवरी में आ सकती है  बड़ी लहर

चीन में रविवार को कोरोना के कुल 2097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महामारी विज्ञानी वू ज़ुन्यो ने कहा है कि उनका मानना ​​है कि संक्रमण में मौजूदा स्पाइक जनवरी के मध्य तक चलेगा, जबकि दूसरी लहर के जनवरी के आखिर तक बढ़ने की संभावना है. उनका कहना है, चीन में नए साल के समारोह पर आमतौर पर परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए लाखों लोग यात्रा करते हैं. उन्होंने कहा है कि फरवरी के महीने में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आने की संभावना है.

7 दिसंबर को नियम में हुआ था बदलाव

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिसंबर को कई नियमों में बदलाव किए थे. इसके बाद से किसी भी आधिकारिक COVID मौत की सूचना नहीं थी. आखिरी आधिकारिक मौत 3 दिसंबर को शेडोंग और सिचुआन इलाकों में दर्ज की गई थी. जिनपिंग सरकार को कोविड केयर सेंटर की संख्या में बढ़ोतरी करनी पड़ी थी. इसके अलावा अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया था. राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सरकार ने साफ किया था कि वह कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. 

ये भी पढ़ें- Saudi Ban Abaya Dress: सऊदी अरब में एग्जाम हॉल में अबाया पहनने पर प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget