एक्सप्लोरर

डॉ फॉसी की चेतावनी, कोरोना दोहरा सकता है 1918 के स्पैनिश फ्लू का इतिहास, 5 करोड़ लोगों की गई थी जान

डॉ. एंथोनी फॉसी ने चेतावनी दी है कि अगर दुनिया भर के देशों ने रोकथाम के सही तरीके नहीं अपनाए तो कोरोना वायरस 1918 में फैली महामारी की तरह गंभीर रूप ले सकता है.

वॉशिंगटन: अमेरिका के बड़े संक्रामक रोग वैज्ञानिक डॉ. एंथनी फॉसी ने बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप 1918 में आए स्पैनिश फ्लू से भी ज्यादा खतरनाक रूप ले सकता है, जिसमें 5 करोड़ मौतें हुई थी. प्रथम विश्व युद्ध के बाद स्पैनिश फ़्लू महामारी के चलते दुनिया भर में 5 से 10 करोड़ लोग मारे गए थे और डॉ फॉसी इस बात से चिंतित हैं कि इतिहास खुद को दोहरा सकता है.

डॉ. एंथनी फॉसी ने कहा कि स्पैनिश फ्लू दुनिया की सबसे भयावह महामारी थी. मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी स्थिति कोरोना के साथ न आए, लेकिन इसने शुरुआत कर दी है.

जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के एक ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ. एंथनी फॉसी ने छात्रों से बात की और वायरस के खिलाफ लड़ाई की गंभीरता की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एक गंभीर स्थिति है. उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण था कि युवा लोग समस्या का हिस्सा न बनें.

स्पेनिश फ्लू महामारी ने दी थी 102 साल पहले दस्तक

स्पेनिश फ्लू महामारी ने पूरी दुनिया में 102 साल पहले दस्तक दी थी और उस वक्त पूरी दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी इससे प्रभावित हुई थी. अमेरिका में रोग नियंत्रण केंद्र के मुताबिक, ‘‘हाल के इतिहास में 1918 की महामारी सबसे खतरनाक थी. यह एच1 एन1 वायरस के कारण फैला था.’’ अमेरिका में इस बीमारी से अनुमानत: छह लाख 75 हजार लोगों की मौत हुई थी.

भारत में माना जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध से लौटे सैनिकों के साथ यह वायरस आया था. समझा जाता है कि पूरी दुनिया में इस बीमारी से जितने लोगों की मौत हुई थी, उसके पांचवें हिस्सा के बराबर भारत में मौत हुई थी.

अमेरिका में तमाम प्रतिबंधों के बावजूद लगातार बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगे तमाम प्रतिबंधों के बावजूद अरिजोना, टेक्सास, फ्लोरिडा में एक दिन में कुल 25,000 नए मामले सामने आए हैं.

मास्क पहनने की अनिवार्यता, लॉकडाउन, चिकित्सकीय जांच और अलग रहने के आदेश बताते हैं कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हालात उतनी जल्दी सामान्य होने की संभावना नहीं है, जिसका कुछ सप्ताह पहले कई नेताओं ने अंदाजा लगाया था.

अलबामा में कोविड-19 से एक दिन में 40 लोगों की जान जाने के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया. टेक्सास में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 10,800 नए मामले सामने आए, जहां रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग अबॉट लगातार मुंह ढकने पर जोर दे रहे हैं ताकि एक और लॉकडाउन से बचा जा सके.

कहां तक पहुंची कोरोना वैक्सीन की खोज? जानिए- दुनिया के 5 बड़े दावों की पूरी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget